राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें क्या कहते हैं आपके सितारे

  मेष :आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने मे बिताएंगे और आपकी बौद्धिक शक्ति बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी.

 

मेष :आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने मे बिताएंगे और आपकी बौद्धिक शक्ति बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और कार्यक्षेत्र में किसी काम में गड़बड़ी होने के कारण डांट खानी पड़ सकती है।

वृष : आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। भावनात्मक दवाब आपके ऊपर बना रहेगा। आपके कामों में कुछ अड़चनें अवश्य आएंगी, लेकिन आप चतुर बुद्धि से उनका हल आसानी से निकाल पाएंगे। आपके लिए परिवार का कोई सदस्य कोई उपहार लेकर आ सकता है। आपका किसी मकान, वाहन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। परिजनों के साथ तालमेल बनाए रखें।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। कारोबार कर रहे लोग छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक विषयों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे और आपको कुछ व्यर्थ की चर्चाओं में पड़ने से बचना होगा।

कर्क: आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। घरेलू मामलों में सकारात्मक परिणाम बनेंगे और पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपनी चतुर बुद्धि से अपने विरोधियों को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे।

सिंह: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक खुशियों में आपकी रुचि रहेगी। कुछ नए कार्यों में आप आगे बढ़ें। आपकी स्मरण शक्ति को बल मिलेगा और संस्कारों व परंपराओं पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपका जीवन स्तर में सुधार आएगा।

कन्या: आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखें और सोच समझ से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जिम्मेदारियां पर आप खरे उतरेंगे और किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी और यदि किसी सरकारी काम में निवेश करने जा रहे हैं, तो उसके नीति में नियमों का पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

तुला: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। कार्य विस्तार पर आप जोर रखेंगे और मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। विभिन्न उपलब्धियां का लाभ मिलेगा। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने की कोशिश करें, तो उनमें आप देरी कर सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है, लेकिन उन्हें आज ऐसा नहीं करना है।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती है। आपको कुछ नए लोगों से मिलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें और यदि किसी संपत्ति की खरीदारी करने जाएं, तो उसमें लिखा पढ़ी बहुत ही देखभाल से करें।

धनु: आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में तेजी लेकर आने वाला है। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है और यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं, नहीं तो दूसरे उसका लाभ उठाएंगे। धार्मिक आयोजन में आपके पूरी रुचि रहेगी और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं।

मकर :आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। अपनी वाणी व व्यवहार में मिठास बनाए रखें। कामकाज के मामलों में आप स्पष्टता बनाएं रखें। लोगों की बातों में आने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। परिजनों को साथ लेकर चलने में आप कामयाब रहेंगे।

कुंभ: आज के दिन आपके लिए अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और आवश्यक कामों में आप तेजी दिखाएं। अपनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगें।

मीन: आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। नौकरी से जुड़े लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

- विज्ञापन -

Latest News