आज के अंकराशिफ़ल के साथ जानें क्या है आपका शुभ अंक

  मुंबई: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की.

 

मुंबई: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक – 1:
नाम अक्षर – A I J Q Y
आर्थिक प्रगति घट सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। आप व्यापार में रिस्क लेंगे, जो आगे चलकर सही साबित होगा। छात्र-छात्राओं को इंटरव्यू के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक-9, शुभ रंग- लेमन।

अंक – 2:
नाम अक्षर – B K R
संपत्ति में निवेश और आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। कुछ लोग नये अनुसंधान, अन्वेषण में व्यस्त रहेंगे। निवेश के लिए समय सही है। सिर पर चोट लग सकती है या बुखार से परेशान हो सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक -7, शुभ रंग -मस्टर्ड

 

अंक – 3:
नाम अक्षर – C G L S
आर्थिक लाभ का दिन है। कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं। उनकी संगति से दूर रहें। अपने प्रियजनों के प्रति आपके मन में जो गलत फहमी थी। वे सारी शंकाएं दूर होंगी। परिवार के साथ समय बिताएं । विद्या में अधिक प्रयास करना पड़ेगा।
शुभ अंक – 2, शुभ रंग– हरा
विज्ञापन

 

अंक – 4:
नाम अक्षर – D M T
आज काम काज में फेर बदल हो सकता है, उच्च शिक्षा का योग भी है जो लोग ग्रहण करना चाहते हैं वे कोशिश जारी रखे। बदलाव के इच्छुक व्यक्ति तैयारी शुरू कर सकते हैं। घर-परिवार की समस्या चिंता का कारण हो सकती है। जीवनसाथी का मिला- जुला व्यवहार रहेगा।
शुभ अंक-1, शुभ रंग – पिंक

अंक – 5:
नाम अक्षर – E H N X
आज आप जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पति -पत्नी में खर्चों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। दिन भर आलस घेरे रह सकता है। सरकारी नौकरी या होटल में कार्यरत व्यक्तियों को नया आर्डर मुश्किल से मिलेगा। आँख में इन्फेक्शन हो सकता है। साफ पानी का प्रयोग करें।
शुभ अंक – 7, शुभ रंग – डार्क ग्रीन।

अंक – 6:
नाम अक्षर – U V W
आज आप को थकान की अनुभूति होगी। परिवार के साथ ताल-मेल बिठाने के लिए अच्छा दिन है। भविष्य की अच्छी योजनाओं पर विचार करें। आने वाला समय बहुत ही शुभकारी है। सोच समझ कर आर्थिक फैसले ले।
शुभ अंक – 4, शुभ रंग – क्रीम ।

अंक – 7:
नाम अक्षर – O Z
घर परिवार पर ध्यान दे पायेंगे, आज उत्तम दिन है। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। हिम्मत और लगन के साथ काम को अंजाम देने की कोशिश करें। सरकारी काम अटकेंगे । प्रेमी का साथ मिलेगा। प्रेम-सम्बन्धों के लिए बेहतर दिन है।
शुभ अंक – 3, शुभ रंग – लेमन।

अंक – 8:
नाम अक्षर – F P
धार्मिेक कार्यों एवं गतिविधियों के साथ आप खुश व संतुष्ट रहेंगे। सरकारी एवं वित्तीय काम टलेंगे। खर्च बढ़ने से सम्बन्धो में कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। घरेलू परेशानी खत्म होंगी। परिवार को आगे चलने के लिए नए विकल्प सोचने पड़ेंगे शॉपिंग कर सकते हैं।
शुभ अंक – 2, शुभ रंग–मैरून

अंक – 9:
आज आप अपनी मनमर्जी किसी के साथ न करें अन्यथा मंहगी पड़ सकती है। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। आज सावधान रहें। कोई विघ्न आ सकता है। ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। परिवार के सदस्यों से सामंजस्य बनाकर रहें। जीवनसाथी से अनबन रहेगी।
शुभ अंक -19, शुभ रंग – रेड ।

 

- विज्ञापन -

Latest News