Morning Vastu Tips: सुबह उठते ही एक नया दिन शुरू होता है। हर कोई हमेशा इस सोच के साथ उठता है कि उसका दिन शुभ और सफल होगा। लोग इस दिन को शुभ बनाने के लिए तरह-तरह की चीजें करते हैं, जैसे कुछ लोग हथेली देखते हैं, कुछ ध्यान करते हैं, जबकि कुछ लोग पानी देखते हैं। सुबह उठते ही ये काम करना भी शुभ माना जाता है। हालाँकि, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें आपको सुबह उठते ही भूलकर भी नहीं देखना चाहिए, क्योंकि सुबह इन चीजों को देखने से आपके जीवन में दुर्भाग्य आ सकता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं इन चीजों के बारे में…
आईना : हम में से बहुत लोगो की सुबह उठते ही सबसे पहले आईना देखने की आदत होती यही। लेकिन अगर वास्तु से अनुसार देखा जाएं तो सुबह उठते ही सबसे पहले आईना देखा शुभ नहीं माना जाता यही। ऐसे में अगर आप भी हर रोज पहले आईना देखते है तो ये आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
जूठे बर्तन : यदि सुबह उठते ही आपको सबसे पहले गंदे बर्तन नजर आते हैं तो इसे वास्तु शास्त्र में भी अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। इससे शरीर में नकारात्मकता आ सकती है। इसीलिए कहा जाता है कि रात को घर में कभी भी गंदे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए।
बंद घड़ी : बता दें कि सुबह उठते समय कभी बंद घड़ी नहीं देखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके जीवन में बाधाएं उत्पन्न कर सकती है। आपका काम रुक सकता है। सुबह के समय बंद घड़ी देखना वास्तु शास्त्र में अशुभ संकेत माना जाता है, इसलिए आपको अपने बेडरूम में कभी भी बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए।
परछाई : सुबह के समय कभी भी अपनी परछाई नहीं देखना चाहिए। दरअसल सुबह उठते ही अपनी परछाई देखने से आप पूरे दिन बेचैन रह सकते हैं। इससे आपकी एकाग्रता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।