अंक राशिफल 04 फरवरी 2024: रविवार के लिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक राशिफल 04 फरवरी 2024

4 february ka Ank Rashifal: आज 4 फरवरी 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (04/02/2024, 4+2+2+0+2+4=14) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 (1+4=5) है,  जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

अंक 1
आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा खास रहने वाला है। आज आप लोग ऊर्जावान तो रहेंगे ही, साथ ही आज आप अपने सारे कार्य पूरे भी कर पाएंगे। जिस वजह से आपके मन में अपने कार्य को लेकर के गर्व महसूस होगा। आज आप लोग अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। घर परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। आज धन से संबंधित भी परेशानी हल होगी।
लकी नंबर:  1,      शुभ रंग: सफेद

अंक 2
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। किसी कार्य को लेकर के चिंताएं हो सकती हैं, मगर शाम के बाद वह चिंताएं भी हल हो जाएंगी। आज आप लोगों का स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। यदि किसी तरह की परेशानी स्वास्थ्य को लेकर आ रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। कोई व्यक्ति अगर घर का सदस्य विदेश गया हुआ था, तो बाहर से आने की खबर या आने की संभावना हो सकती है। धन की परिस्थितियां पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 4,     शुभ रंग:   क्रीम

अंक 3
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए कोशिश कर रहे थे। उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आप अपने ऊपर ध्यान देने का प्रयास करेंगे। जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर:  5,      शुभ रंग: गुलाबी

अंक 4
आज का दिन काफी चीजों को लेकर के बेहतर रहेगा। कुछ कार्य अधूरे भी रह सकते हैं। आपको अपने कार्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, हो सकता है अचानक से कोई कार्य आप लोगों का बिगड़ जाए। आज आप लोगों को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक से मानसिक तनाव हो सकता है। घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। आप बेहतर महसूस करेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  51,        शुभ रंग: चैती

अंक 5
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आप ऊर्जावान रहेंगे। जो छात्र किसी भी तरह के रिजल्ट की तैयारी कर रहे हैं। उन लोगों के लिए खुशखबरी हो सकती है। आज आप लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। लंबे समय से अगर सिर से संबंधित परेशानी चल रही थी, तो वह समाप्त होगी। घर परिवार का सपोर्ट रहेगा। जिस वजह से आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:  55,      शुभ रंग:  पर्पल

अंक 6
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। आज कोई नया काम भी आपको मिल सकता है। जिस वजह से आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मगर जिन लोगों को नेत्र से संबंधित परेशानी है। उन लोगों को थोड़ा अपनी आंखों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज घर में कोई व्यक्ति आपको उपहार दे सकता है। आज आपकी धन की स्थिति भी बेहतर होगी और आने वाले समय में और भी ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे।
लकी नंबर:  11,     शुभ रंग: नारंगी

अंक 7
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग यदि नौकरी करते हैं, तो अपने बॉस से तारीफ पा सकते हैं। आपको किसी नए कार्य के लिए भी चुना जा सकता है। आप लोगों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। किसी तीर्थ स्थान के या किसी धार्मिक स्थान के दर्शन करके आएं। आज आप लोगों के रिश्तों में भी सुधार आएगा। अगर किसी से लंबे समय से अनबन चल रही थी, तो आज वह अनबन ठीक हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी होगी।
लकी नंबर: 4       शुभ रंग:  सुनहरा

अंक 8
आज कार्यक्षेत्र में कोई आपकी निंदा कर सकता है, इसलिए आसपास के लोगों से बच के रहें। किसी की बातों में आकर आप निर्णय न लें। नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर के सावधान रहने की आवश्यकता है। पेट से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आप लोगों को अपने रिश्तों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। घर में किसी से बहस होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रख करके चलें। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। इसलिए धन को जोड़ने का प्रयास करें।
लकी नंबर:  7       शुभ रंग:  नारंगी

अंक 9
आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत खास रहने वाला है। जो लोग किसी भी तरह से सरकारी नौकरी में या डिफेंस में जुड़े हुए हैं। उनके लिए उच्च पद प्राप्ति होने की खुशखबरी आ सकती है। आप लोगों का रिश्ता भी अच्छा रहेगा। अगर आप लोग विवाहित हैं, तो अगर अनबन चल रही थी तो, वह भी समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को पहले से और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कुछ नई योजना बना सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आने वाले समय में धन की प्राप्ति भी होगी।
लकी नंबर: 22        शुभ रंग: नीला

- विज्ञापन -

Latest News