अंक राशिफल 14 फरवरी 2024: बसंत पंचमी के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक राशिफल 14 फरवरी 2024

14 february ka Ank Rashifal: आज 14 फरवरी 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (14/02/2024, 1+4+2+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

अंक 1
आज आपका दिन काफी हद तक शुभ रहने वाला है। जो अधूरे काम थे, वह कार्य आज पूरे होंगे। आज अपने कार्य क्षेत्र में मन लगाकर के कार्य करने का प्रयास करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप ऊर्जावान अपने आपको महसूस करेंगे। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का भी प्रयास करेंगे। जो अनबन आप लोगों के बीच में रिश्ते में हो रही थी। वह अनबन भी आज के दिन समाप्त हो सकती है। आज कोशिश करें, कि आज धन को थोड़ा बचा कर चलें, नहीं तो अत्यधिक धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर:  98,      शुभ रंग: नारंगी

अंक 2
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य रहेगा। कार्य को लेकर के चिंतित हो सकते हैं। कार्य को करने का प्रयास भी करेंगे, परंतु समय के कारण पूरा नहीं कर पाएंगे। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आप लोगों को जरूरत है, कि अपने परिवार के सदस्यों से बैठकर के वार्तालाप करें। आज धन को लेकर के चिंताएं समाप्त होने की संभावना है।
लकी नंबर: 5,     शुभ रंग:   सुनहरा

अंक 3
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके व्यापार या कार्य से संबंधित कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। जिसके कारण आज आप अपने आप को प्रसन्नता से भरपूर महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आप अपने घर में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसकी वजह से आज आप घर के परिवार के सदस्यों के साथ बैठेंगे। आपके जीवन साथी का भी योगदान होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर:  59,      शुभ रंग: हल्का नीला

अंक 4
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। किसी बात को लेकर के चिंतत हो सकते हैं, मगर कोई व्यक्ति आपकी चिंता का हल कर सकता है, इसलिए अपने मन की बात दूसरों से आज अवश्य करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें। आज अपने जीवन साथी के साथ समय जरूर बिताएं। धन की स्थिति आपकी सामान्य रहेगी, परंतु किसी भी तरह से आज निवेश करने से बचें। आज के दिन कहीं घूमने जरूर जाएं।
लकी नंबर:  92,        शुभ रंग:  नारंगी

अंक 5
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर के आप की चिंताएं दूर हो सकती हैं। किसी नई चीज का आयोजन भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी भरपूर ऊर्जा के साथ आप कार्य करेंगे। आज अपने घर परिवार वालों के साथ भी समय बिताएंगे, मगर अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। आज चिड़चिड़ापन आपके अंदर आ सकता है। जिस वजह से आपके अपने नाराज हो सकते हैं। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी, परंतु खर्चा भी होगा।
लकी नंबर:  21,      शुभ रंग:  हरा

अंक 6
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग मीडिया से जुड़े हैं या संगीत कला के क्षेत्र से जुड़े हैं। उन लोगों को कोई अपने काम से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा। जो काफी लंबे समय से स्वास्थ्य आपका खराब अगर चल रहा था, तो आज आपको उन सारे चीजों से छुटकारा प्राप्त होगा। आज आप अपने परिवार के साथ भी समय बिताएंगे। अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। धन आपका आज खर्चा होगा। धन खर्च पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर:  51,     शुभ रंग: लाल

अंक 7
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। आज कार्य क्षेत्र में भी धर्म की बातों को लेकर के किसी से बहस बाजी हो सकती है। इसलिए इन सब चीजों से बचकर के रहें। केवल अपने कार्य पर ही ध्यान दें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपके घर में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसकी वजह से आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं। इसलिए घर परिवार के सदस्यों का खास तौर से अपने घर के बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 35       शुभ रंग:  नीला

अंक 8
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर किसी कार्य को लेकर आप चिंतित थे, तो वह चिंता भी खत्म हो जाएगी। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं। उनके लिए आज का दिन काफी हद तक अच्छा हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज पेट से संबंधित परेशानी अगर होती है, तो उसका ध्यान रखकर चलें। आज आपके जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए समय बहुत अच्छा है। आज उनसे आप अपनी मन की बात भी कह सकते हैं। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   4       शुभ रंग:  चैती

अंक 9
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज लंबी यात्रा के बाद घर लौटने का समय आपको लगेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आप अपने कार्य पर कम ध्यान देंगे। जिसकी वजह से आपका अधिक कार्य छूट सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे। घर परिवार को समय देने का प्रयास करें। खास तौर से जीवनसाथी को समय देने का प्रयास करें। घर में किसी नए कार्य की शुरुआत होने की बातचीत आज से शुरू हो सकती है। आज आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से शाम के समय में धन आपको प्राप्त हो सकता है।
लकी नंबर: 9        शुभ रंग: हल्का पीला

- विज्ञापन -

Latest News