अंक राशिफल 23 जनवरी 2024 :बुधवार के लिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक राशिफल 23 जनवरी 2024

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो कार्य अभी तक नहीं हो रहे थे, वह कार्य भी पूरे हो जाएंगे। किसी भी तरह की अगर समस्या आपको आ रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। घर परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग पुरुष सदस्य को आज हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है। चोट लगने की संभावना है। इसलिए ध्यान जरूर रखें। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। अचानक से खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर:  3,      शुभ रंग: गुलाबी

अंक 2
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आप लोगों के अधूरे कार्य पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी तारीफ हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परंतु खांसी जुकाम सर्दी से बचकर रहें। आज परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। किसी मित्र के आने की भी उम्मीद है। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 5,     शुभ रंग:  चैती

अंक 3
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कुछ उतार-चढ़ाव भी आप लोगों को देखना पड़ सकता है। जिसकी वजह से तनाव महसूस होगा। आज स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। तला हुआ खाने से बचें। आज आपके घर परिवार में आपके रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है। जिस वजह से आप काफी लंबे समय बाद कुछ लोगों से मिल पाएंगे। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी। धन का आगमन होने की संभावना है।
लकी नंबर:  52,      शुभ रंग: पर्पल

अंक 4
आज आप लोगों का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा, परंतु उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप मेहनत अधिक करें, तभी जाकर आपको पर्याप्त फल प्राप्त होगा। आज आपका स्वास्थ्य अचानक से खराब हो सकता है। शाम के समय में कोशिश करें, कि शाम के समय में घर में रहने का प्रयास करें। आज घर में आपके मित्र आ सकते हैं। जिसकी वजह से आज उत्साह जैसा माहौल घर में रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आपने किसी को धन पहले उधर दिया है तो वह व्यक्ति आपको आज धन दे सकता है।
लकी नंबर:  44,        शुभ रंग: क्रीम

अंक 5
आज आप लोगों का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज जो मनोकामना आपने बहुत लंबे समय से की थी। वह पूरी होगी। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परंतु जोड़ों में दर्द होने की समस्या हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख कर चलें। ज्यादा भाग दौड़ ना करें। आज घर में आराम करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। घर परिवार वालों के साथ समय बिताने का प्रयास करें और खुद को भी समय देने का प्रयास करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन आपको मिल सकता है।
लकी नंबर:  1,      शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

अंक 6
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में काफी हद तक मेहनत वाला होगा। आज आपको मन लगाकर काम करना होगा, तभी सारे काम आपके पूरे होंगेष। आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज अगर आप किसी व्यक्ति से मिलते हैं या किसी व्यक्ति का उधार चुकाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। धन भी आएगा धन वर्षा होगी। मगर आपके जो कर्ज हैं वह भी उतरेंगे। आज का दिन आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  7,     शुभ रंग: चॉकलेटी

अंक 7
आज आपका दिन काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज व्यापार जो लोग करते हैं, उनके लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। क्योंकि आज आप अपने अधूरे कार्य पूरे करेंगे। आज आपके पास ग्राहकों की भरमार भी हो सकती है। जिसकी वजह से आज आपको बिल्कुल भी समय नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समय न देने के कारण स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। आज परिवार को समय नहीं देने की वजह से मनमुटाव हो सकता है। परिवार का कोई सदस्य या आपका जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है। धन की स्थिति बेहद ही अच्छी रहेगी और धन भी आएगा।
लकी नंबर: 11       शुभ रंग: स्लेटी

अंक 8
आज आप लोगों का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा, परंतु किसी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे। जिसकी वजह से आप अपने कार्य में मन नहीं लगा पाएंगे। आज स्वास्थ्य पर खास तौर से ध्यान देने की आवश्यकता है। आज पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। आज आप लोगों को जरूरत है कि अपने जीवनसाथी की बातों को समझने का प्रयास करें। वह भी आपको समझने का प्रयास करें और एक दूसरे की बातों की वजह से एक दूसरे से लड़ाई ना हो। आज धन की स्थिति आप लोगों की सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 8       शुभ रंग:  हरा

अंक 9
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज लंबी यात्रा कर सकते हैं, जिसकी वजह से थकावट होगी। यह यात्रा कार्यक्षेत्र के सिलसिले में भी हो सकती है या फिर घर परिवार के सदस्यों के साथ भी हो सकती है। आज यात्रा के दौरान पेट का ध्यान रखकर चलें। आप अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 95        शुभ रंग: काला

- विज्ञापन -

Latest News