आज का अंक राशिफल 23 फरवरी 2024: शुक्रवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

आज का अंक राशिफल 23 फरवरी 2024

23 february ka Ank Rashifal: आज 23 फरवरी 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (23/02/2024, 2+3+2+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है,  जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। अंक ज्योतिष में इसे भाग्यांक भी कहते हैं। 

अंक 1
मूलांक एक वालों के लिए कार्य क्षेत्र को लेकर के आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज हर एक कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा और आसपास के लोग भी आपसे प्रभावित रहेंगे। आपके रिश्तेदारी में कोई अनबन थी, तो वह समाप्त हो सकती है। धन की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  9,      शुभ रंग: नारंगी

अंक 2
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो परेशानियां थी वह समाप्त होगी और आज आप स्वस्थ को लेकर भी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपकी प्रेमिका का साथ भी आपको मिलेगा। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर धन रुका हुआ था, तो धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 57,     शुभ रंग:   पीला

अंक 3
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार करते हैं, उन लोगों के लिए कुछ कठिनाइयां आ सकती है। कोशिश करें कि अगर आप व्यापार अपने पार्टनर के साथ कर रहे हैं, तो उनसे वार्तालाप करके ही कोई निर्णय लेने का सोचें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्तेदारी में कोई भी परेशानी आ रही थी, तो वह समाप्त होगी और प्रेम संबंध में भी सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
लकी नंबर: 50,      शुभ रंग: सुनहरा

अंक 4
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज कार्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। आसपास के लोगों से भी प्रसन्नता प्राप्त होगी। आज काम में व्यस्त रहेंगे, इसके कारण आप आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपने प्रेमी पर जरूर ध्यान दें नहीं तो आज उनसे आपका झगड़ा होने की संभावना है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  49,        शुभ रंग:  सफेद

अंक 5
आज का दिन आपका बेहद खास रहने वाला है। आज आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं, परंतु काम पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज काम को लेकर के कुछ लापरवाही जरूर हो सकती है। अगर यह लापरवाही नहीं करते हैं, तो बेहतर रहेगा। आज काम में व्यस्त रहेंगे। आज अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देंगे। आज थोड़ा आराम करने की भी सोचेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय आज जरूर बिताएंगे। आज धन की स्थिति बेहतर रहेगी।
लकी नंबर:   13,      शुभ रंग:  चैती

अंक 6
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के थोड़ा मेहनती वाला रहेगा। आज आपको मेहनत करने की ज्यादा आवश्यकता है, जिसके कारण आज आप बिल्कुल भी आराम नहीं कर पाएंगे और इसी कारण अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज चोट लगने की भी संभावना बन सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  19,     शुभ रंग: गोल्डन

अंक 7
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने का प्रयास जरुर करें। नेत्र से संबंधित कोई इंफेक्शन होने की संभावना है। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का भी प्रयास करें, जो भी अनबन हो रही थी या कोई वार्तालाप में मिसअंडरस्टैंडिंग हो गई थी, तो उसको सुलझाने का प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 22       शुभ रंग:  कत्थई

अंक 8
आज का दिन आप लोगों का कार्य क्षेत्र में अच्छा रहेगा। आज कार्य निपटा पाएंगे, परंतु आज आपको अलग से भी काफी ज्यादा काम आ सकता है, जिस वजह से आज आप कार्य निपटाने की बजाय कुछ कार्य छोड़ सकते हैं। आज स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे और आज आप अपने प्रेमी से भी मिल सकते हैं। धन की स्थिति पहले से आपकी बेहतर होगी।
लकी नंबर:   8       शुभ रंग: बैंगनी

अंक 9
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा, परंतु कार्य क्षेत्र को लेकर के मिला-जुला रहने की संभावना है। आज आप आलस्य के कारण काम नहीं कर पाएंगे। जिस वजह से आपके काम अधूरे रह जाएंगे और आपकी इन अधूरे काम रहने की वजह से निंदा भी हो सकती है। कोशिश करें अपने काम पूरे कर पाएं। स्वास्थ आपका अच्छा रहेगा। किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज आप अपने रिश्तेदारों के साथ ही समय बिताएंगे और आज धन की स्थिति भी बेहतर होगी। कहीं से धन को लेकर के खुशखबरी आने की संभावना है।
लकी नंबर: 50        शुभ रंग: सफेद

- विज्ञापन -

Latest News