अंक राशिफल: आज नए रिश्ते बनेंगे और पुराने और भी सुदृढ़ होंगे, जानें केसा रहेगा आपका दिन

अंक 1 यह समय अच्छी किस्मत का है। सलाहकार की मदद से कुछ लाभ मिल सकता है। कुछ नई योजनाएं भी शुरू की जा सकती है। योजनाओं पर काम करें लेकिन सावधान रहें कि आप कैसे पैसे खर्च करते हैं और उससे कितना फायदा है। शुभ अंक- 52 शुभ रंग- सिल्वर अंक 2 आज नए.

अंक 1
यह समय अच्छी किस्मत का है। सलाहकार की मदद से कुछ लाभ मिल सकता है। कुछ नई योजनाएं भी शुरू की जा सकती है। योजनाओं पर काम करें लेकिन सावधान रहें कि आप कैसे पैसे खर्च करते हैं और उससे कितना फायदा है।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2
आज नए रिश्ते बनेंगे और पुराने और भी सुदृढ़ होंगे। आपको आसानी से अफलता मिलेगी और राह में आने वाली रुकावटें नए मौकों के लिए रास्ता बनाएंगी। हाल ही में हुए किसी नुकसान या हानि से आप खुद को प्रभावित महसूस कर सकते है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे

अंक 3
अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। जो रहस्य आपको व्यस्त रखते हैं, उनकी खोज करें। सोना और आराम करना ज़रूरी है। आपके सपने आपको ज्ञान दे सकते हैं।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा

अंक 4
प्रियजनों से मुलाकात और एक सफल व्यवसाय का आपका सपना पूरा होने वाला है। खुद पर विश्वास रखें और बड़ा सोचें क्योंकि आपके विचारों का आपके जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। गलतफहमियों को दूर करने के लिए प्रियजनों से बातचीत करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम

अंक 5
दूसरे लोग आपके करिश्मा और आकर्षण की तरफ खिंच रहे हैं। धन लाभ भी आपको खुश कर सकता हैं। खर्च करते समय समझदार बनें और अधिक खर्च न करें। घरेलू मतभेदों से बचने के लिए अच्छे से बात करें और सुनें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला

अंक 6
आज आपके जीवन में बड़ा भाई/ बहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस क्षण का आकर्षण आपको दूसरों की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। अपने प्रयासों के कारण आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7
आपने कड़ी मेहनत की है और आपके प्रयासों को पहचान मिल रही है। कार्यस्थल में अपनी प्रसिद्धि का मज़ा ले। समझदारी से धन सम्बन्धित निर्णय लें और आपकी वर्तमान वित्तीय चिंताएं हल हो जाएंगी।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8
आज आपके अंदर का कवि या रचनात्मक कलाकार अपनी प्रतिभा दिखायेगा। रोमांटिक डेट पर जाने की योजना बनाएं। अपने व्यक्तित्व के रचनात्मक पक्ष को खोजें और इसका प्रयोग संबंधों को बढ़ाने के लिए कर सकते है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल

अंक 9
अपने अहंकार को अलग रख कर होशियारी के साथ कानूनी मामलों को सुलझाएं — परिणाम आपको खुश कर देंगे। आध्यात्मिक और बौद्धिक कार्य में मन लगेगा। अगर मौका मिले तो अपने माता पिता या सलाहकार के साथ लघु यात्रा पर जाएं और परामर्श ले।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन

- विज्ञापन -

Latest News