अंक राशिफल 29 जनवरी 2024: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है।

29 January ka Ank Rashifal: अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
आपके लिए दिन मिलाजुला साबित होने वाला होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से दिन सफलता से भरा रहने वाला होगा। लेकिन आपको अपने चाहने वालों के लिए समय निकालना होगा। आज निर्णय लेने में सतर्कता की आवश्यकता है। धन सम्बंधित काम-काज के चलते आप व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

अंक 2
आपको किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा। पिछले दिनों की चिंताओं से आप अचानक राहत महसूस करेंगे। आप आध्यात्मिक मामलों में भी अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 

अंक 3
नौकरीपेशा जातकों के लिए सोमवार का दिन शानदार रहेगा। आपको नौकरी के कई प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक स्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और घर पर मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। आज आपको दूसरों के साथ भावनात्मक संपर्क की आवश्यकता है। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग-  पीला

अंक 4
आपको आज कहीं से अचानक धन लाभ के संकेत हैं। दिनचर्या पहले के मुकाबले व्यस्त रहने वाली होगी। दोस्तों के कहने पर आज आपको को बड़ा फैसला नहीं लेना है नहीं तो इसका नुकसान आपको आगे चलकर चुकाना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- हरा

अंक 5
कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को कहीं से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दिन का ज्यादा समय भागदौड़ में बीतेगा। आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- नारंगी

अंक 6
दिन का ज्यादातर समय आप नई योजनाओं को बनाने में बीतेगा। आर्थिक रूप से आज आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। परिवार से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले आपको बहुत ही सूझबूझ दिखाना होगा। दोस्तों का सहयोग आपको मिल सकता है। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग-सफेद 

अंक 7
आज आप लोगों से मेल-मिलाप होगा। किसी खास योजना पर चर्चा हो सकती है। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई कार्य पूरा हो सकता है। आपकी आकर्षण का केंद्र बने रहने की इच्छा आपकी प्रतिभा को और निखारेगी। वैवाहिक जीवन का आनंद आपको प्राप्त होगा। 
शुभ अंक- 6  
शुभ रंग- नीला 

अंक 8
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सुख सुविधाओं पर खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। किसी मित्र से यदि कोई  विवाद चल रहा था, तो वह आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया

अंक- 9
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कुछ नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में लगे रहेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी आपकी सामाजिक स्थिति में बदलाव आ सकता है। वेतन में वृद्धि या पदोन्नति होगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ रंग- लाल

- विज्ञापन -

Latest News