Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुलाब की पंखुड़ियों से कैंसर जैसी बीमारियों को ठीक करने वाले चमत्कारी बाबा का दरबार पुलिस ने करवाया बंद

July 6, 2024

गुलाब की पंखुड़ियों से कैंसर जैसी बीमारियों को ठीक करने वाले चमत्कारी बाबा का दरबार पुलिस ने करवाया बंद

भरतपुर: उत्तरप्रदेश के हाथरस में भगदड़ कांड हादसे से सबक लेते हुए राजस्थान में भरतपुर जिले में पुलिस ने कथित चमत्कारिक बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए शनिवार को बयाना थाना क्षेत्र के गांव मुर्रकी में एक कथित बाबा के दरबार को बंद करवा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमान जी से सिद्धि प्राप्ति का झांसा देकर कैंसर जैसी बीमारियों को ठीक करने के लिए गुलाब की पंखुड़ियां और लोंग से इलाज करने वाला मध्य प्रदेश निवासी कथित बाबा अनिल कुमार पिछले डेढ़ महीने से गाँव मे प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को दरबार लगा रहा था। दरबार में बयाना, भरतपुर, करौली और अलवर जिले से सैकड़ों लोग उपचार कराने दरबार में आ रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें