आज का राशिफल 04 जनवरी 2024: मेष राशि वाले लड़ाई झगडे से दूर रहे, जानिए अपनी राशि का हाल

आज का राशिफल 04 जनवरी 2024

Aaj Ka Rashifal, 4 january 2024: ग्रह गोचर के गुरुवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। धार्मिक यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार भी आपके मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में शांति बनी रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। इसलिए कुछ भी बोलने से पहले सोच-विचार जरूर करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी को समय देने का प्रयास करें। विवाद को टालने का प्रयत्न करें। शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज के दिन शारीरिक कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचें। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। धन लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश भी आपके मनोनुकूल रहेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा। आज दिन भर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ समय बिताएं। जल्दबाजी में काम करने से बचें।


मिथुन राशि
आज के दिन परिवार में खुशखबरी आ सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कोई पुराना रोग उभर सकता है। पैसे के लेनदेन में सतर्कता बरतें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें नहीं तो बात बढ़ सकती है। कोई नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

कर्क राशि
आज के दिन आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय भी आपके मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा, साथ ही पदोन्नति हो सकती है। आज के दिन किया गया निवेश लाभकारी रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध करने वाले परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। आज घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है जिससे खर्च अधिक व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। तनाव, चिंता से जितना हो सके बचना होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले धन की प्राप्ति के सुगम तरीके निकालने में सफल रहेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिल सकता है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा, लेकिन अत्यधिक पैसे कमाने के लालच में आकर निवेश ना करें। जितना संभव हो अपने मन से ही निर्णय लें।

कन्या राशि
व्यापार-व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि संभव है। मातहतों का भी सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन कई लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद करने से बचना होगा। पूजा-पाठ सहित धार्मिक कार्यों  में मन लगा रहेगा। किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के फैसले आपके पक्ष में रहेंगे। आज आपका दिन काफी खुशहाली भरा रहेगा।

तुला राशि
तुला राशि वालों को आज के दिन किसी खास व्यक्ति विशेष की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग को लेकर सावधानी बरतनी होगी। दूर से दुःखद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता हो सकती है। आज के दिन आपके लिए अच्छा नहीं है, इसलिए कोई भी कार्य करने में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशि
आज के दिन धन लाभ होगा। सामाजिक कार्य में रुचि दिखेगी। मान-सम्मान भरपूर मिलेगा। शेयर, जमीन, घर में निवेश के लिहाज से शुभ दिन रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही यात्रा पर जा सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। दिन भर व्यस्तता बनी रह सकती है।

धनु राशि
आज के दिन यात्रा हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखना होगा। चिंता करने की कोई आवश्यकता है। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। लेकिन व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक लाभ मिलेगा।

मकर राशि
आज के दिन धन की प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का बरावर सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। जोखिम उठाने से बचना होगा। जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। अत्यधिक कार्य के कारण थकान व कमजोरी रह सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में मामले में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी करने से बचें, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। किसी पुरानी यादों को लेकर आप भावुक हो सकते हैं।

मीन राशि
आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से दिन लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति बनी रहेगी। धन प्राप्ति के रास्ते सुगम होंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। पुराने कार्य पूर्ण होंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। कार्य स्थल में व्यस्तता रह सकती है। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें।

- विज्ञापन -

Latest News