आज का राशिफल 05 मार्च 2024: मेष राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानिए अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल 05 मार्च 2024

Aaj Ka Rashifal 05 मार्च 2024: ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगें। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। आपके कार्य में किसी प्रकार की बाधा आ सकती है लेकिन आप अपना कार्य पूरा कर लेंगे।

उपाय– आज मंगलवार का व्रत करेंगे तो अच्छा रहेगा।।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज अकेलापन महसूस करेंगे। आज अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं, तो उसकी कोशिश करके देखें। परिणाम भले ही थोड़े समय बाद मिले, लेकिन आपका प्रयास सटीक रहेगा। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। आज जो अवसर मिलेंगे, उनके लिए आपको सिर्फ धैर्य रखना होगा। समय के साथ अपने प्लान में बदलाव कर लेंगे तो फायदा होगा।

उपाय– आज चंदन और जल से पीपल के वृक्ष का अभिषेक करेंगे तो पारिवारिक शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। धन लाभ का योग हैं। ऑफिस में आज आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। आपकी काबलियत और ईमानदारी को देखते हुए कोई नया काम या जवाबदारी दी जा सकती है। लवमेट के लिये आज का दिन काफी अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है। परिवार का पूर्ण सहयोग प्रदान होगा। व्यापार में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का मंत्र– आज सूर्य को जल देने से मिलेगा लाभ।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी। आपको मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। आज आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती उन्हें नाराज कर सकती है। आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष खयाल रखें और बाहर के खाने-पीने से बचें। जरूरत होने पर फलों का प्रयोग करें। ये दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। कोई बड़ा फायदा भी आपको मिलेगा। स्टूडेंट्स किसी समस्या में उलझे रह सकते हैं। आप बुरे विचारों पर ध्यान न दे तो ही अच्छा रहेगा।

आज का मंत्र– आज सूर्य को जल देने से मिलेगा लाभ।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज आपको हर कार्य में आसानी से सफलता मिल जाएगी। धन प्राप्ति के योग है। जरुरी दस्तावेजों को संभालकर रखे। व्यावसायिक मामलों में सुस्पष्ट सोच के साथ फैसला लें। कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समझौते की स्थिति बन रही है। व्यवसाय व नौकरी में स्थानांनतरण हो सकता है। भविष्य में अच्छे रास्ते मिलेंगे। करियर में आपको उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज अगर सब कुछ ठीक रहा तो आपके लिए तरक्की का द्वार जल्दी ही खुल जाएगा। किसी से अकारण तर्क-वितर्क नहीं करें। धैर्य रखें और समय बीत जाने दें।

उपाय–पीला चंदन श्री विष्णु को अर्पित करेंगे।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज अपने कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आज आपका वस्त्र आदि के पीछे खर्च हो सकता है। आज वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी। आपका सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा। खुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई खुबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। आज आप पक्षियों को दाना खिलाएं। समस्याएं दूर होंगी। अध्यात्म के प्रति आपकी भूख बढ़ेगी। आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चल कर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे।

उपाय – आज कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाए।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज पुराने पैसों का लेनदेन आज लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। आप कुछ ज्यादा ही बेचैन हो सकते हैं। सावधानी से काम करें और कामकाज की समीक्षा करें। थोड़ी सुस्ती रह सकती है और जिद की वजह से परिवार के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा।

उपाय– आज सुंदर कांड पढ़ें, प्यार बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज आपको आपकी की दिनचर्या में परिवर्तन करने की जरूरत है कई लोग आप से नाराज हैं। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। माता-पिता से महत्वपूर्ण चर्चा सम्भव है। आज अपने मूड को नियंत्रण में रखें नहीं तो हाथ में आया हुआ कोई अवसर खो देंगे। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। किसी से विवाद हो सकता है।

उपाय– आज हनुमान मंदिर में दीप दान करें, रोग-दोष-कलेश का नाश होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिनआप किसी शारीरिक परेशानी या मानसिक अवरोध जैसे गुस्सा, डर आदि से परेशान हैं तो उसे टालने की बजाय उसका हल निकालने की कोशिश करें ताकि आप अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकें। पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। क्रोध और वाणी पर सयंम रखें नहीं तो किसी से मनमुटाव हो सकता है। सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय होगी। वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है।

उपाय आज आज 2 नारियल लक्ष्मी मंदिर में चढ़ायें,एक छोड़ दें एक ले आये, विदेश जाने का योग बनेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज का दिन आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। बौद्धिक क्षमता के बावजूद आप अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पा रहे हैं। उचित अवसर की प्रतीक्षा करें। आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। पार्टनर से किसी बात पर अनबन हो सकती है। आज आप अपनी इच्छाओं को दरकिनार ना करें। आज जीवनसाथी की ख्वाहिशों को पूरा करें। शत्रु के गुप्त षड्यंत्र विफल होंगे। उन्नति के कार्यों में बाधा आ रही है।

उपाय–सूर्य को अर्ध्य देंगे तो राजकीय सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज आप बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने से पीछे नहीं हटेंगे। धन हानि हो सकती है इसलिए सोच समझकर धन का प्रयोग करें। मित्रों-स्नेहीजनों से सौगात मिलने से आनंद होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा। इच्छानुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। आज ऐसी कई सारी चीजें होंगी जिनकी तरफ तुरंत गौर करने की आवश्यकता है। सहयोगी नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। पूंजी निवेश अनुचित स्थान पर न हो इसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में विशेष लाभ की संभावना है।

उपाय–सूर्य को अर्ध्य देंगे तो राजकीय सम्मान मिलेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, पर धैर्य से काम लें तो सम्बंधो में मधुरता बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। आज आपको मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

उपाय– शाम को मेन दरवाजे पर दीप जलायें, धन की कमी दूर होगी।।

- विज्ञापन -

Latest News