आज का राशिफल 06 मई 2024: इन राशि वालो को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए अपना आज का राशिफल

ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 6 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal 6 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 6 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। आज वैसाख माह की त्रयोदशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें सोमवार यानी 6 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

मेष राशि
आज के दिन किसी से गलत बात ना करें। आपको दिक्कतें पैदा हो सकती है। आज के दिन आपको को विशेष सावधानी रखना चाहिए। अपेक्षित कार्यों में लेट हो सकता है। बिजनेस व्यापार ठीक स्थिति में चलेगा।

वृषभ राशि
आज अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। घरेलू कार्यों में ज्यादा समय दें। सुख शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि
आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। भूमि भवन की खरीद फरोख्त की योजना आपके द्वारा बनेगी। कोई बड़ा कार्य होने का योग है। परीक्षा व इंटरव्यू में सफलता प्राप्त हो सकती है।

कर्क राशि
आज धन लाभ के अवसर आपके हाथ में आएंगे। पार्टी व पिकनिक में जाने का प्रोग्राम बनेगा। स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है। निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि
आज पुराने शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। किसी व्यक्ति से बेवजह वाद विवाद हो सकता है। शारीरिक कष्ट आज आपको हो सकता है। जॉइंट पेन की संभावना है। व्यापार व्यवसाय में आज आपके ग्राहक आपके व्यवहार से खुश रहेंगे।

कन्या राशि
आज के दिन परिवार के छोटे सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती है। ज्यादा लापरवाही न करें। आपके कार्य थोड़े से ही प्रयास से सिद्ध होंगे। नौकरी में आपके कार्यों की आज प्रशंसा की जाएगी। निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच समझ लें।

तुला राशि
आज आपको थकान ज्यादा महसूस हो सकती है। शारीरिक आराम की आवश्यकता आपको ज्यादा रहेगी। कॉन्फिडेंस आज आपका हाई रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों के साथ बिहेव ठीक रखें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें।

वृश्चिक राशि
आज शारीरिक परेशानियों का आपको सामना करना पड़ सकता है। कार्य की बाधा दूर करने के लिए अध्यात्म की ओर आपका रुझान रहेगा। सट्टे व लॉटरी से आज दूरी बनाकर रखें। रोजगार प्राप्त के प्रयास आज आपके सफल हो सकते हैं।

धनु राशि
आज के दिन प्रेम प्रसंग के मामले में झूठ का सहारा ना लें। अप्रत्याशित खर्च आपके सामने आ सकता है। जिससे आप परेशान होंगे। नौकरी में अधिकारी आपसे ज्यादा अपेक्षाएं रखेंगे। दूसरों के कार्यों को करने की जवाबदारी आज आप ना लें।

मकर राशि
अपने व्यवहार में शालीनता बनाकर रखें। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपका नुकसान हो। बकाया वसूली के प्रयास आपके सफल हो सकते हैं। भाग्य का साथ आज दिन भर आपको मिलता रहेगा। उसका फायदा उठाएं।

कुम्भ राशि
आज निर्णय लेने की क्षमता आपकी प्रभावित रह सकती है। योजना में आप परिवर्तन कर सकते हैं। कार्य प्रणाली में अपने सुधार करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। लाभ के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति से आपका वाद विवाद हो सकता है।

मीन राशि  
आज के दिन आपका मन पूजा पाठ में लगेगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभदायक फल आपको प्राप्त होंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। घर बाहर के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे।

- विज्ञापन -

Latest News