आज का अंक राशिफल 06 मार्च 2024: बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

आज का अंक राशिफल 06 मार्च 2024

6 March ka Ank Rashifal: आज 6 मार्च 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (06/03/2024, 6+3+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है,  जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। अंक ज्योतिष के अनुसार इसे भाग्यांक भी कहा जाता हैं। 

अंक 1
आज का दिन आप लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। मेहनत के बाद ही आपको किसी भी कार्य में अच्छा परिणाम मिल सकेगा। छात्रों को आज के दिन अपने शिक्षा को लेकर के काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन घर परिवार में किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  15,      शुभ रंग: हरा

अंक 2
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इसलिए आज आप सतर्क होकर कोई भी काम करें। आज आपका काम में मन लगा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर के मानसिक तनाव बढ़ेगा। इसलिए आज के दिन मेडिटेशन जरूर करें। आज अपने घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें। बाहरी बातों से आप दूर रहें और आपको तनाव न हो ऐसा काम करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 50,     शुभ रंग:   पर्पल

अंक 3
आज के दिन आपको कोई नई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आपके व्यापार अच्छे रहेंगे जिसके कारण आप अपने आप को प्रसन्नता से भरपूर महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा। आज के दिन आप अपने घर में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसकी वजह से आज आप घर के परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। आपके जीवन साथी का भी योगदान मिलेगा। 
लकी नंबर: 16,      शुभ रंग: हल्का पीला

अंक 4
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। किसी बात को लेकर के चिंतत हो सकते हैं, मगर कोई व्यक्ति चाहे वह आपके घर का हो या आपके ऑफिस का यह चिंता हल कर सकता है। इसलिए अपनी मन की बात दूसरों से आज अवश्य करें। आपकी बात का हाल आपको मिल जाएगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें। आज अपने जीवन साथी के साथ समय जरूर बिताएं। धन की स्थिति आपकी सामान्य रहेगी, परंतु किसी भी तरह से आज निवेश करने से बचें।
लकी नंबर:  21,        शुभ रंग:  पीला

अंक 5
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर के आप की चिंताएं दूर हो सकती हैं। किसी नई चीज का आयोजन भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी भरपूर ऊर्जा के साथ आप कार्य करेंगे। आज अपने घर परिवार वालों के साथ भी समय बिताएंगे। अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। आज चिड़चिड़ापन आपके अंदर आ सकता है, जिस वजह से आपके अपने आप से नाराज हो सकते हैं। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी, परंतु खर्चा भी होगा।
लकी नंबर:   13,      शुभ रंग:  पर्पल

अंक 6
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर आप लोग मीडिया से जुड़े हैं या संगीत कला के क्षेत्र से जुड़े हैं। तो आप लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा। जो काफी लंबे समय से स्वास्थ्य आपका खराब अगर चल रहा था, तो आज आपको उन सारे चीजों से छुटकारा प्राप्त होगा। आज आप अपने परिवार के साथ अपनी मनपसंद यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन बाहर की चीजें खाने से बचें।
लकी नंबर:  17,     शुभ रंग: कत्थई

अंक 7
आज के दिन आप किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप मनपसंद भोजन के लिए घर से बाहर कहीं अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु आज आपके घर में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज आप टेंशन से मुक्त रहेंगे। दिन को यादगार बनाने के लिए शाम के समय घूमने जाएं। अपने घर के बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 28       शुभ रंग:  गुलाबी

अंक 8
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर किसी कार्य को लेकर आप चिंतित थे, तो वह चिंता भी खत्म हो जाएगी। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं। उनके लिए आज का दिन काफी हद तक अच्छा हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, परंतु आज पेट से संबंधित परेशानी अगर होती है, तो उसका ध्यान रखकर चलें। आज आपको जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए समय बहुत अच्छा है। आज उनसे आप अपनी मन की बात भी कह सकते हैं। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   99       शुभ रंग: हल्का काला

अंक 9
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज लंबी यात्रा के बाद घर लौटने का समय आपको लगेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आप अपने कार्य पर कम ध्यान देंगे, जिसकी वजह से आपका अधिक कार्य छूट सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे, घर परिवार को समय देने का प्रयास करें। घर में किसी नए कार्य की शुरुआत होने की बातचीत आज से शुरू हो सकती है। आज आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी। शाम के समय में धन आपको प्राप्त हो सकता है।
लकी नंबर: 40        शुभ रंग: हल्का लाल

- विज्ञापन -

Latest News