आज का अंक राशिफल 29 अप्रैल 2024: सोमवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

आज 29 अप्रैल 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (29/04/2024, 2+9+4+2+2+4=23) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 (2+3=5) है, जिसका जोड़ 5 बनता है।

29 April ka Ank Rashifal: आज 29 अप्रैल 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (29/04/2024, 2+9+4+2+2+4=23) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 (2+3=5) है, जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1
आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। अपने आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल कर आप तरक्की हासिल कर सकते हैं। मुश्किलों में हिम्मत न हारने की आपकी क्षमता आपको समाज में खास पहचान दिलाएगी।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2  
परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने पर जा सकते हैं। प्रेम-संबंध में तनाव आ सकता है। आपका क्रोध झगड़े का कारण बन सकता है। आज आपको विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचना होगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

अंक 3
अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन गिफ्ट व उपहार खरीद सकते हैं। अपने बच्चों के प्रति आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ हंसते- खिलखिलाते समय बितेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा

अंक 4
आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन, खेलकूद और अपनों से मिलना-जुलना होगा। आज आप आशावादी बने रहेंगे।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला

अंक 5  
आज आपके अटके हुए कार्य तो बनेंगें, लेकिन साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिलेगी। जमीन-जायदाद को खरीदने से पूर्व कागज को ध्यान से पढ़ें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया

अंक 6
आपकी कार्यकुशलता व कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। जिस काम के लिए आप प्रयासरत थे, वह काम बिना किसी रूकावट के पूरा हो जाएगा। सगे-संबंधियों के साथ आज आप सम्सेपर्क में रहेंगे।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

अंक 7
परिवार के साथ आनन्दपूर्वक समय को व्यतीत करेंगे। नौकरी में फेर-बदल हो सकती है। किसी रिश्तेदार के साथ आप व्यस्त रह सकते हैं। दैनिक उपयोग की कोई वस्तु आप इस समय खरीद सकते हैं। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

अंक 8
व्यापार अथवा व्यवसाय में किसी पर अधिक भरोसा करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। प्रेमी अथवा प्रेमिका में हल्की-फुल्की तकरार हो सकती है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल

अंक 9
संपत्ति को खरीदने की संभावना बनती नजर आ रही है। संपत्ति का बंटवारा आदि को लेकर भाइयों से तनाव हो सकता है। पुराने वाहनों पर ज्यादा खर्च न करें नहीं तो आपको नुकसान होगा।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी

- विज्ञापन -

Latest News