Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान में फायनेंस कंपनी के मैनेजर से हथियार की नोक पर लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

May 15, 2024

राजस्थान में फायनेंस कंपनी के मैनेजर से हथियार की नोक पर लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

झालावाड़: राजस्थान में झालावाड़ में दिनदहाड़े प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर को देशी कट्टा दिखाकर लूट के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष तंवर (27) निवासी दांगीपुरा एवं सूरज सोनी (24) निवासी किला अमरगढ़ थाना कालीपीठ (जिला राजगढ़), मध्य प्रदेश रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि गत सात मई को सेटिन क्रेडिट केपर नेटवर्क लिमिटेड ब्रांच अकलेरा के ब्रांच मैनेजर नरेश कुमार टेलर द्वारा रिपोर्ट दी गई कि आज वह 1 लाख रुपये ग्राहकों से वसूली कर बाइक से अकलेरा लौट रहा था। रास्ते में गुवाडी पुलिया व मेन रोड के बीच दो बाइक पर आए चार व्यक्तियों ने उसे रोका और देशी कट्टा दिखाकर बैग में रखे एक लाख रुपये, एक टैबलेट और मोबाइल लूट कर भाग गए।

रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। थानाधिकारी सत्यनारायण गुर्जर के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आम्बा का पूरा मध्य प्रदेश बॉर्डर पाटड़ी जोड से घटना में शामिल आरोपी संतोष तंवर व सूरज सोनी को गिरफ्तार किया गया। जिनसे लूट के माल की बरामदगी एवं अन्य आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें