आज का अंक राशिफल 30 अप्रैल 2024: महीने के आखिरी दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

आज 30 अप्रैल 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (30/04/2024, 3+4+2+2+4=15)को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है।

30 April ka Ank Rashifal: आज 30 अप्रैल 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (30/04/2024, 3+4+2+2+4=15)को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1 
पैसा, रैंक और प्रसिद्धि तीनों ऐसी चीजें हैं जिन्हें पाने के लिए आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अभी आप अपने पेशे और स्थिति से पूरी तरह से संतुष्ट हैं लेकिन लक्ष्य प्राप्ति के लिए बड़े सपने देखना भी जरूरी है।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2
धन खर्च समय सावधान रहें। आज जो भी करें, उसमे सावधानी बरतें, क्योंकि लोगों की नजरें अब केवल आप पर ही हैं। एक सतर्क आचरण इस कठिन समय में भी आपकी मदद करेगा। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 
आपकी कड़ी मेहनत को भी पहचान मिलेगी किन्तु आपको पहचान नहीं बल्कि ज्ञान प्राप्ति की लालसा है। याद रखें कि जीवन में कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

अंक 4 
कोई नया कार्य शुरू कर रहे हैं तो अपने शिक्षक या पिता की तरह किसी व्यक्ति की राय ले लें। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम

अंक 5 
अपने करियर को शिखर तक ले जाने के लिए भी यह समय उचित है बस जरूरत है सकारात्मक सोच व कड़ी मेहनत की। आपके सितारे आज आपके लिए नयी चीजों, मौकों और रास्तों को लेकर आया है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला

अंक 6 
अपनी इच्छा और मानसिक शक्ति से आप किसी भी मुश्किल कार्य को आसान व किसी भी बुराई का सामना कर लेंगे। किसी प्रिय की बीमारी या नुकसान की स्थितियों से आप असहाय महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 
आने वाले दिनों में धन और आमदनी के मुद्दों की तरफ आपका ध्यान अधिक जाएगा। आपके आसपास कुछ रोमांचक चीजें होंगी जिनसे आप बोर नहीं होंगे।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 
आपके लिए, आपकी भावनात्मक प्रतिबद्धता आपका अधिक समय लेगी। भविष्य में सुनहरे मौके आपका इंतज़ार कर रहे हैं, बस याद रखें कि हिम्मत का कोई अन्य विकल्प नहीं होता।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल

अंक 9
आपकी इच्छाशक्ति आपको और भी अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगी। आप नया ज्ञान प्राप्त करने, अपने दोस्तों से मिलने या नई चीज़ों को ट्राई करने में भी रुचि रखेंगे। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

- विज्ञापन -

Latest News