Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sushmit Sen को ‘Miss Universe’ बने हुये 30 साल,एक्ट्रेस ने इस खास दिन को याद करते हुए शेयर किया पोस्ट

May 21, 2024

Sushmit Sen को ‘Miss Universe’ बने हुये 30 साल,एक्ट्रेस ने इस खास दिन को याद करते हुए शेयर किया पोस्ट

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मित सेन को मिस यूनिवर्स बने हुये 30 साल हो गये हैं। सुष्मिता सेन ने 21 मई 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज पहना था। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता से भारत की पहली महिला है। सुष्मित सेन ने इस खास दिन को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लंबा चौड़ा नोट लिखा। फोटो में सुष्मिता एक बच्ची को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा,ये छोटी लड़की, जिससे मैं एक अनाथालय में मिली थी, उसने मुझे एक 18 साल की लड़की को जिंदगी का सबसे मासूम, लेकिन गहरा सबक सिखाया, जिसे मैं आज तक जी रही हूं। ये फोटो 30 साल पहले ली गई थी, जब मिस यूनिवर्स का ताज पहली बार भारत आया था!!!

सुष्मिता से ने लिखा,यह कमाल का सफर रहा था और अभी भी जारी है… हमेशा मेरी सबसे बड़ी पहचान और ताकत बने रहने के लिए भारत को धन्यवाद!! कभी न खत्म होने वाले प्यार और अपनेपन के लिए फिलीपींस को धन्यवाद…तीन दशक बीत गए और अभी आने बाकी हैं!! दुनिया भर में मेरे सभी फैंस, दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों को… पता है कि, आप सभी ने मेरे जिंदगी में बदलाव लाया है और मुझे उन तरीकों से प्रेरित किया है जिनके बारे में आप कभी नहीं जान भी नहीं पाएंगे!! मैं प्यार महसूस करती हूं!!! शुक्रिया!!! शानदार सम्मान है ये!!!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें