Weekly Horoscope 28 May to 03 June 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 मई से 03 जून तक का साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 28 मई 2024 संकेत कर रहा है कि इस साप्ताह को मेष, वृषभ समेत 5 राशियों के लोगों को आर्थिक लाभ होगा।

साप्ताहिक राशिफल 28 मई 2024 संकेत कर रहा है कि इस साप्ताह को मेष, वृषभ समेत 5 राशियों के लोगों को आर्थिक लाभ होगा।

मेष राशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार और छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी यात्रा के योग बन सकते हैं। राजनीति क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह हफ्ता लाभ देने वाला बना रहेगा। आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। धन से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से सर्दी जुकाम या मौसमी संबंधी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। नौकरी और व्यापार में किये जा रहे प्रयास सफल होंगे। आखिरी दिनों में परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है।

वृषभ राशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को अपनी चल रही परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा। इस हफ्ते आपको सभी कार्यों में मानसिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बने रहेंगे, वाहन इत्यादि चलाते समय सावधानी रखें। मकान जमीन के कार्यों से धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा। जीवन साथी से संबंध मधुर होंगे और ननिहाल पक्ष से फायदा मिल सकता है।

मिथुन राशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को अपने पराक्रम के बल पर धन लाभ की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा, लेकिन पेट से संबंधित कोई विकार परेशान कर सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। नया वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ तालमेल बना कर चलें, उचित रहेगा।

कर्क राशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्तिथि मजबूत बन सकती है। इस हफ्ते आपको कोई परेशानी और चिंता तो बनी रहेगी, लेकिन जल्द ही उसका समाधान भी प्राप्त हो सकता है। धन को लेकर कोई आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए हफ्ता लाभ देने वाला बना रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर कोई लापरवाही न बरतें, प्रेम प्रसंग को लेकर स्तिथियां अच्छी बनी रहेंगी।

सिंह राशि : यह सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी आय और जमा धन राशि में बढ़ोतरी के योग बने रहेंगे। नौकरी में स्तिथियां पहले से और अच्छी होंगी, अगर नौकरी की तलाश में हैं तो वह प्राप्त हो सकती है। इस हफ्ते व्यापारिक क्षेत्र से अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ आनंद और खुशियों के पल व्यतीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन फिर भी खान पान का ध्यान रखें।

कन्या राशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों की शुरुआत खर्चों से हो सकती है। आपके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना होगी और सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी कार्यों से जुड़े व्यापारियों को अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कोई अच्छी खबर आपकी ख़ुशी बड़ा सकती है। सेहत ठीक रहेगी, अगर कोई ब्लड प्रेसर के मरीज है तो दवाई समय से ले। क्रोध और चिड़चिड़ेपन से दूर रहें तो अच्छा रहेगा।

तुला राशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनी जमा पूंजी को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। आपके द्वारा किये गए कार्यों की प्रसंशा होगी। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस हफ्ते आप अपनी सुख सुविधाओं को और अच्छा करने पर खर्च कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार को लेकर स्तिथिया और मजबूत होंगी। छात्रों के लिए हफ्ता अच्छा बना हुआ है। पारिवारिक जिम्मेदारियां का निर्वाह मन से करेंगे।

वृश्चिक राशि : यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ठीक बना रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। धन को लेकर स्तिथियां सुधरेंगी और अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भागीदारी हो सकती है। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हफ्ते का अंत में कुछ खर्च बढ़ सकता है। सेहत ठीक ठाक बनी रहेगी।

धनु राशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के भाग्य का विकास होगा और किये जा रहे कार्य सफल होंगे। किस्मत का भरपूर साथ होने से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता जल्दी प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को अपने बॉस से तारीफ मिल सकती है। जॉब से संबंधित कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। निजी सुखो में वृद्धि संभव है। अचानक गुप्त धन लाभ होगा। किसी धार्मिक संस्था से जुड़ सकते हैं और धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा।

मकर राशि : इस सप्ताह मकर राशि के नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शुरुआत में स्वास्थ्य गड़बड़ बना रह सकता है। जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ेगा तथा उस पर खर्च भी हो सकता है। व्यावसायिक लाभ के लिए नए स्रोत उपलब्ध हो सकते हैं। अहंकार का त्याग करें अन्यथा कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ के खर्चे हो सकते हैं अतः खर्च पर ध्यान दें।

कुंभ राशि : यह सप्ताह कुम्भ राशि वाले जो निजी व्यापार करते हैं उनके लिए अच्छा साबित सिद्ध होगा। व्यापारिक वर्ग को धन लाभ होने से संचय धन में वृद्धि होगी। करियर के लिहाज से यह हफ्ता अच्छा जा सकता है। नयी जॉब अप्लाई के लिए हफ्ता अच्छे रिजल्ट दे सकता है, इसका पूर्ण लाभ उठाएं। सरकार से जुड़े कार्य लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है। छात्रों को अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी।

मीन राशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को शत्रुओं से सावधान रहना पड़ेगा। कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। नौकरी और व्यापरिक क्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी सफलता हासिल होगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। इस हफ्ते आप अपने जीवन साथी तथा लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। छोटी दूरी की यात्राएं होती रहेंगी। खर्च भी बना रहेगा। शारीरिक थकावट बनी रह सकती है।

- विज्ञापन -

Latest News