5 February 2026 Rashifal in Hindi : आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और दिन गुरुवार का है। चतुर्थी तिथि देर रात 12:23 बजे तक प्रभाव में रहेगी। वहीं सुकर्मा योग रात 12:04 बजे तक रहेगा और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रात 10:58 बजे तक बना रहेगा। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत भी रखा जा रहा है, जो विशेष रूप से विघ्नहर्ता गणेश जी की कृपा दिलाने वाला माना जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रही है, जबकि कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का हाल…
मेष राशि
आज का दिन लाभ और प्रगति से भरा रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम करने के तरीकों में बदलाव करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। छात्रों को उनकी मेहनत का उचित फल मिलेगा। नया बिजनेस शुरू करने से पहले परिवार की सलाह जरूर लें। जल्दबाजी से बचना आज आपके लिए जरूरी है।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 5
वृष राशि
भाग्य आज आपके पक्ष में रहेगा। काम में मन लगेगा और आपकी कार्यक्षमता निखर कर सामने आएगी। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें। छात्रों के लिए दिन सकारात्मक है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8
मिथुन राशि
लंबे समय से की जा रही मेहनत आज रंग ला सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप सफलता से निभाएंगे। घर से जुड़े काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों और युवाओं को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
कर्क राशि
आज आप कई कार्यों में व्यस्त रहेंगे। करियर को लेकर फोकस बढ़ेगा और अनावश्यक उलझनों से दूरी बनाएंगे। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
सिंह राशि
दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है, लेकिन आप आत्मविश्वास से हर स्थिति को संभाल लेंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर के माहौल को सकारात्मक बनाने में आपकी भूमिका अहम होगी। छात्रों की पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 8
ये भी पढ़ें : हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 5 फरवरी 2026
कन्या राशि
आज आप पूरे आत्मविश्वास में नजर आएंगे। नौकरी में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। हालांकि ऑफिस में काम का दबाव अधिक रह सकता है, इसलिए समय प्रबंधन जरूरी है। पुराने रिश्तों में सुधार होगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 9
तुला राशि
दिन सामान्य लेकिन उपयोगी रहेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक यात्रा की योजना बन सकती है। विदेश यात्रा से जुड़े योग भी बन रहे हैं। महिलाओं के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 4
वृश्चिक राशि
आज का दिन नई खुशियां लेकर आ सकता है। आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। योजनाओं को अमल में लाने का सही समय है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 1
धनु राशि
राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। अधिकारियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी लेना फायदेमंद रहेगा। अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से बचें। परिवार और बच्चों के लिए समय निकालना जरूरी होगा।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 3
मकर राशि
आज का दिन मनोरंजन और घूमने-फिरने में बीत सकता है। अफवाहों से दूरी बनाकर रखें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों को अचानक लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के साथ यात्रा का योग बन सकता है।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 6
कुम्भ राशि
आज पुराने अटके काम पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। साझेदारी में चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी, लेकिन वाणी पर संयम रखना जरूरी है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
मीन राशि
दिन मौज-मस्ती और यात्राओं में बीत सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखने से काम आसानी से पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 9