Dhanteras 2025 Astro Tips : दीपावली के पंचपर्वों की शुरुआत धनतेरस से होती है। यह शुभ पर्व न केवल खरीदारी के लिए बल्कि देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की विशेष आराधना के लिए भी अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्रों में कहा गया है कि धनतेरस के दिन किया गया प्रत्येक शुभ कार्य 13 गुना फल प्रदान करता है। इसलिए इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से धन, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं धनतेरस 2025 के 5 अचूक उपाय…
1. जलाएं 13 दीपक:
हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस की शाम को घर के प्रत्येक कोने में 13 दीपक जलाने चाहिए। इन्हें घर के मुख्य द्वार, रसोई, तिजोरी और देवालय में भी रखें। यह उपाय घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मकता व लक्ष्मी कृपा को बढ़ाता है।
2. खरीदें मिट्टी या धातु की गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा:
धनतेरस के दिन गणेश-लक्ष्मी की नई प्रतिमा खरीदना शुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि प्रतिमा मिट्टी या धातु की होनी चाहिए। प्लास्टिक की प्रतिमा अशुभ मानी जाती है। इन मूर्तियों की दीपावली की रात विधिवत पूजा करने से सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है।
3. भगवान धन्वंतरि की आराधना करें:
धनतेरस का दिन भगवान धन्वंतरि का जन्मदिन भी माना जाता है। इसलिए इस दिन उनके मंत्र- ‘ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः’ का जप करते हुए पूजा करनी चाहिए। पूजा में लौंग अर्पित करने से रोग-नाश होता है और आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं।
4. करें भगवान कुबेर की पूजा:
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा कुबेर देव की मानी जाती है। इस दिशा में उनकी मूर्ति या चित्र रखकर शुद्ध घी का दीपक जलाएं और मंत्र-
‘ॐ यक्ष राजाय विद्महे, वैश्रवणाय धीमहि, तन्नो कुबेराय प्रचोदयात्’ का जाप करें। यह उपाय धन की स्थिरता और वृद्धि लाता है।
5. घर में लाएं पीली कौड़ी या लघु नारियल:
धनतेरस पर पीली कौड़ी, लघु नारियल या गुंजा घर लाना अत्यंत शुभ माना गया है। इन्हें धन स्थान पर रखने से धन में दिन-दोगुनी रात-चौगुनी वृद्धि होती है और घर में लक्ष्मी स्थायी रूप से वास करती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. दैनिक सवेरा टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है.)