Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुवार के दिन करें भगवान विष्णु जी के ये कुछ सरल उपाय, मिलेगा बेहद लाभ

March 16, 2023

गुरुवार के दिन करें भगवान विष्णु जी के ये कुछ सरल उपाय, मिलेगा बेहद लाभ

सप्ताह के सभी दिन किसी ना किसी देवी देवता को समर्पित होते है। आज यानि की गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित किया जाता जय। माना जाता है की इस इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करना बेहद शुभ माना गया है। कुछ लोग इस दिन व्रत भी रखते है जो बहुत लाभकारी साबित होता है। मान्यता यह भी है की इस दिन भगवान विष्णु जी की सच्चे मन से पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है और दुलह दूर होते है। लेकिन क्या आप जानते है की गुरुवार के दिन कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु जी की किरपा प्रधान होती है और जीवन में बहुत लाभ मिलता है:

– गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को केले और पीली रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद इसे गरीबों में बांट दें। ऐसा करने से नौकरी-व्यापार से जुड़ी समस्या दूर होगी।

– गुरुवार के दिन ब्राह्मण को पीले रंग का वस्त्र दान करें। इससे सभी कार्य बिना विघ्न के संपन्न होंगे।

– ग्रह दोषों से मुक्ति के लए गुरुवार के दिन स्नान और पूजा के बाद चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्र, पीले फूल, कांसे या पीतल के बर्तन और सोना इनमें से कोई भी चीज अपने सामर्थ्य अनुसार किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करें।

– गुरुवार के दिन चावल और दाल से बना भोजन गरीबों में बांटे। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

– गुरुवार के दिन हल्दी का दान करना सबसे शुभ माना जाता है। इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें