Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hindi rashifal 8 Feb 2026:आज सितारे क्या कहते हैं? जानिए 12 राशियों का राशिफल

February 8, 2026

Hindi rashifal 8 Feb 2026:आज सितारे क्या कहते हैं? जानिए 12 राशियों का राशिफल

Hindi rashifal 8 Feb 2026: मेष – विचाराधीन योजना पर काम की शुरुआत, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त, आय के नवीन स्त्रोत उपस्थित, शुभ भावनाओं का उदय, यात्रा सुखद होने की ओर।

वृषभ
कार्य-व्यवसाय अर्थ पक्ष में उन्नति का सुअवसर, बकाए धन की प्राप्ति, पठन-पाठन में अभिरुचि, लाभ का सिलसिला, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त।

मिथुन
दिनचर्या अस्त-व्यस्त, व्यापारिक पहलू को लेकर चिंतित, दूसरों की गलतफहमी के शिकार, राजकीय पक्ष से असंतोष, मन में वैचारिक स्थिरता का अभाव, विचारित कार्य पर देरी से हानि।

कर्क
आर्थिक व्यवसायिक सफलता, जटिल समस्या का संतोषजनक समाधान संभव, यश-मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, शिक्षा- प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता का योग, यात्रा का कार्यक्रम।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 8 फरवरी 2026

 

सिंह
स्वास्थ्य सुधार पर, नवीन योजना के प्रति रूचि जागृत, राजनीतिक पक्ष से सहयोग, वैवाहिक जीवन में सुख शांति का वातावरण, चित्त प्रफुल्लित, समाजसेवी कार्यों में रूचि।

कन्या
पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, विनियोजित धन का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त, दूसरों के आश्वासन से मानसिक राहत, आमोद- प्रमोद के साधन सुलभ होंगे।

तुला
परिस्थितियां विपरीत, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, कर्ज की अधिकता से परेशानी, मित्रों से मनमुटाव, पठन- पाठन में अरूचि, पारिवारिक जनों से मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक
आर्थिक-व्यवसायिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप सफलता, विरोधियों का वर्चस्व कम, भौतिक सुख-सुविधा के निमित्त अधिक व्यय, संत समागम का योग, यात्रा लाभप्रद रहेगी।

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर पर जैश आतंकी का बड़ा खुलासा, आसिम मुनीर ने आतंकियों को ‘गजवा-ए-हिंद’ के नाम पर उकसाया

धनु
कठिनाइयों का निवारण, व्यक्तित्व का विकास, व्यवसायिक विस्तार, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, आपसी सलाह से कामयाबी, वाहन से सुख, नौकरी में तरक्की का योग।

मकर
सामाजिक कार्यों में असफलता, विशेष प्रयास भी निष्फल, आर्थिक पक्ष में नवीन जोखिम हानिकारक, मन-मुटाव हित में नहीं, पारिवारिक संबंधों में वैमनस्यता, मन अशांत रहेगा।

कुंभ
कार्यों में प्रगति की दिशा में प्रयास, मांगलिक आयोजन संपादित, प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क का लाभ, नवसमाचार से प्रसन्नता, आकस्मिक लाभ का सुयोग, धनागम का योग।

मीन
पराक्रम से कार्य सिद्धि, वादविवाद की निवृत्ति, धन संचय की ओर रूझान, परोपकार की भावना जागृत, सहयोगियों की गतिविधि से मन प्रसन्न, बिगड़े काम बनने की ओर।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें