धर्म डेस्क। आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, यानी देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भक्तगण आज के दिन बाबा श्याम की पूजा-अर्चना पूरी श्रद्धा और प्रेम से करते हैं। ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से बाबा श्याम प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आइये जानते हैं इसे विस्तार से…
खाटू श्याम जी का जन्म दिवस आज
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन ही खाटू श्याम जी का जन्म हुआ था। इसलिए हर वर्ष इस तिथि को खाटू श्याम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष यानी 1 नवंबर 2025 को यह पावन तिथि है, और इसी दिन भक्तगण बाबा के जन्मदिन का उत्सव मना रहे हैं।

खाटू श्याम पूजा का शुभ मुहूर्त
-बाबा श्याम की पूजा करने के लिए आज के दिन कई शुभ मुहूर्त बताए गए हैं –
-पूजा का आरंभिक मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 11 बजकर 05 मिनट तक रहेगा।
-विजय मुहूर्त: दोपहर 11 बजे से 1 बजकर 34 मिनट तक।
-गोधूलि मुहूर्त: दोपहर 3 बजकर 54 मिनट से 4 बजकर 24 मिनट तक।
-सायाह्न संध्या मुहूर्त: दोपहर 3 बजकर 54 मिनट से शाम 5 बजकर 26 मिनट तक।
-इन मुहूर्तों में से किसी भी समय पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
घर पर ऐसे करें खाटू श्याम जी की पूजा
घर पर अगर आप बाबा श्याम की पूजा करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें —
स्नान और तैयारी
-सुबह जल्दी उठें और स्नान करें।
-स्वच्छ पीले या लाल वस्त्र धारण करें।
-पूजा का स्थान साफ करें और वहाँ गंगाजल का छिड़काव करें।
-पूजा स्थल की सजावट
-चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाएँ।
-उस पर बाबा श्याम जी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
-आसपास रंगोली बनाना शुभ माना जाता है।

पूजा और मंत्र जाप
-बाबा को फूल, माला, भोग अर्पित करें।
-दीपक जलाएं (घी या तेल का) फिर ‘ॐ श्री श्याम देवाय नमः’ या ‘जय श्री श्याम’ मंत्र का 11, 21 या 108 बार जाप करें।
भोग लगाना
आरती और भजन
-पूजा के अंत में कपूर या घी का दीपक जलाकर आरती करें।
-घंटी बजाएं और बाबा श्याम के भजन गाएँ।
-अंत में बाबा से अपने और परिवार के सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।
पूजा का महत्व
कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति श्रद्धा और सच्चे मन से खाटू श्याम जी की पूजा करता है, बाबा उसकी सभी मनोकामनाएँ पूरी करते हैं। उनका आशीर्वाद जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाता है।
ये भी पढ़ेंः BCCI का बड़ा अपडेट, Shreyas Iyer को लेकर अस्पताल से सामने आई ये जानकारी
मेष: दिन शुभ रहेगा...