Lathmar Holi in Barsana-Nandgaon: महाशिवरात्रि के बाद अब पूरे देश में होली की उमंग बढ़ने लगी है। बता दें कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर ही रंगों का त्योहार होली मनाई जाती है, लेकिन ब्रज क्षेत्र में इसकी रौनक कुछ अलग ही होती है। बसंत पंचमी से ही यहाँ होली की तैयारियाँ शुरू हो जाती हैं और यह महापर्व लगभग 40 दिनों तक उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। ब्रज क्षेत्र में लट्ठमार होली का महत्व सबसे अलग है। यह परंपरा खासकर बरसाना और नंदगांव में प्रसिद्ध है। इस महापर्व में भाग लेने के लिए देशभर से लोग यहाँ आते हैं।
लट्ठमार होली की तारीख
हिंदू पंचांग के अनुसार, बरसाना और नंदगांव में लट्ठमार होली फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को खेली जाती है। 2026 में नवमी तिथि 25 फरवरी के सूर्योदय से शुरू होकर अगले दिन यानी 26 फरवरी की सुबह 2:40 बजे तक रहेगी।
बरसाना: लट्ठमार होली 25 फरवरी को खेली जाएगी।
नंदगांव: लट्ठमार होली 26 फरवरी को आयोजित होगी।
लट्ठमार होली की खासियत
बरसाना और नंदगांव में यह होली बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। इस परंपरा का संबंध भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम से जुड़ा है। लट्ठमार होली में महिलाएँ घूंघट ओढ़कर पुरुषों पर लट्ठ बरसाती हैं। यह प्रतीकात्मक होता है, लेकिन उत्सव का उल्लास देखते ही बनता है।
ये भी पढ़ें:
भजन, मंत्र और पारंपरिक गीतों के बीच यह महापर्व न केवल मस्ती का मौका देता है, बल्कि भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रति प्रेम और आस्था को भी दर्शाता है। इस साल भी देश-विदेश से लोग इस रंगभरे त्योहार का आनंद लेने बरसाना और नंदगांव पहुँचेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...