Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lohri Jalane Ka Time 2026 : आज मनाई जा रही है लोहड़ी, जानिए आग जलाने का शुभ समय और पूजा विधि

January 13, 2026

Lohri Jalane Ka Time 2026 : आज मनाई जा रही है लोहड़ी, जानिए आग जलाने का शुभ समय और पूजा विधि

Lohri Jalane Ka Time 2026 : लोहड़ी उत्तर भारत खासकर पंजाबी और सिख समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे हर वर्ष 13 जनवरी को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व फसल कटाई से जुड़ा हुआ है और किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है। लोहड़ी को सर्दियों के विदा होने और बसंत ऋतु के आगमन का संकेत भी माना जाता है।

इस दिन शाम के समय घरों के बाहर या खुले स्थान पर लकड़ियों से आग जलाई जाती है। लोग अग्नि देवता को मूंगफली, रेवड़ी, तिल, गजक और मक्का अर्पित करते हैं तथा परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना करते हैं। आइए जानते हैं वर्ष 2026 में लोहड़ी की आग जलाने का शुभ समय क्या रहेगा।

ये भी पढ़ें : टी20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट जगत को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास का किया ऐलान

लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त 2026

पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में लोहड़ी की अग्नि जलाने का शुभ समय 13 जनवरी की शाम 5:43 बजे से 7:15 बजे तक रहेगा। इस दौरान अग्नि प्रज्वलित कर उसकी 7 या 11 बार परिक्रमा करना शुभ माना जाता है।

लोहड़ी की पूजा विधि

शाम के समय घर के बाहर लकड़ियां एकत्र कर उनका ढेर बना लें।
शुभ मुहूर्त में उस ढेर में अग्नि प्रज्वलित करें।
दुल्ला भट्टी की कथा का स्मरण करें और लोहड़ी की आग के चारों ओर 7 या 11 बार परिक्रमा करें।
अग्नि में मूंगफली, तिल-गुड़, गजक, मक्का और रेवड़ी अर्पित करें।
इसके बाद भांगड़ा, गिद्दा और लोकगीतों के साथ पर्व का आनंद लें।
प्रसाद के रूप में रेवड़ी, मूंगफली और गजक सभी में बांटी जाती है।
इस दिन घरों में पारंपरिक रूप से मक्के की रोटी और सरसों का साग भी बनाया जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें : कागजी फाइल से डिजिटल फॉर्म तक, जानिए आजादी से अब तक आम बजट में क्या-क्या बदला?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें