Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

टी20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट जगत को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास का किया ऐलान

January 13, 2026

टी20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट जगत को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास का किया ऐलान

Alyssa Healy Retirement: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम को वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि टीम की अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज और कप्तान एलिसा हीली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उनके इस फैसले ने क्रिकेट जगत के साथ-साथ फैंस को भी चौंका दिया है।

35 वर्षीय एलिसा हीली ने साफ किया है कि वह मार्च 2026 के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर हो जाएंगी। भारत के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज उनके करियर की आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। यह जानकारी उन्होंने 12 जनवरी को ‘विलो टॉक’ पॉडकास्ट के जरिए साझा की।

ये भी पढ़ें : घने कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली से बिहार तक शीतलहर की मार झेल रहे लोग

भारत के खिलाफ आखिरी बार नजर आएंगी हीली

अपने बयान में हीली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना अब भी उनके लिए गर्व की बात है, लेकिन वह उस प्रतिस्पर्धी भावना को खो चुकी हैं, जिसने उन्हें सालों तक आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसी कारण उन्होंने अब संन्यास को सही फैसला बताया। भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी।

कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं

एलिसा हीली को साल 2023 में मेग लैनिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया की फुल टाइम कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि, वह भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेंगी ताकि टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर ध्यान दे सके। वह वनडे सीरीज खेलेंगी और इसके बाद पर्थ में होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच के साथ अपने टेस्ट करियर का समापन करेंगी। यह उनके करियर का 11वां टेस्ट मैच होगा।

शानदार रहा अंतरराष्ट्रीय करियर

एलिसा हीली ने फरवरी 2010 में महज 19 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। अपने लंबे करियर में उन्होंने 123 वनडे मैचों में 3500 से अधिक रन बनाए, जबकि 162 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उनके नाम 3000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। टी20I में नाबाद 148 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है, जो फुल मेंबर टीमों में किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर माना जाता है।

ये भी पढ़ें : आज लोहड़ी के दिन कैसा रहेगा आपका दिन? जानें 12 राशियों का राशिफल

खिताबों से भरा रहा सफर

हीली ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी हैं। वह छह बार महिला टी20 वर्ल्ड कप (2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023) और दो बार वनडे वर्ल्ड कप (2013 और 2022) जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं। इसके अलावा, उन्हें 2018 और 2019 में आईसीसी महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का सम्मान भी मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें