Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकुंभ 2025 : देश के कोने-कोने से आ रहे लाखों श्रद्धालु, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरकार को सराहा

February 9, 2025

महाकुंभ 2025 : देश के कोने-कोने से आ रहे लाखों श्रद्धालु, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरकार को सराहा

महाकुंभ नगर। संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में रोजाना लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। देश के कोने-कोने से पहुंच श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान कर रहे हैं। लोगों को मेला क्षेत्र की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था अच्छी लग रही है। अयोध्या से आए एक युवा श्रद्धालु यश ने मीडिया को बताया, ‘कुंभ की व्यवस्था बहुत ही बेहतरीन रही है। महाकुंभ का प्रभाव अयोध्या में भी अच्छा-खासा देखने को मिल रहा है। पिछले एक महीने से बहुत भीड़ उमड़ी है। हमने महाकुंभ को लेकर बहुत तारीफ सुनी थी, इसलिए आज समय निकालकर हम यहां पहुंचे हैं। साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा गया है। वहीं पीएम मोदी ने जिस डिजिटल कुंभ का प्रारंभ किया था, वो भी देखने को मिल रहा है। इन सभी को देखते हुए इस बार महाकुंभ में भीड़ भी बहुत ज्यादा हुई है।‘

हरियाणा के फरीदाबाद से पहुंचे एक श्रद्धालु विनोद राणा ने बताया कि ‘राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर महाकुंभ की बहुत अच्छी व्यवस्था की है। जगह-जगह पर पुलिस की व्यवस्था की गई है। घाटों पर भी पुलिस है, जो काफी ध्यान रख रही है। हर 12 साल में कुंभ का आयोजन तो होता ही है, लेकिन 144 साल बाद जो इस महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, वो बहुत भव्य है। हिंदू और सनातन धर्म के लिए इससे अच्छी बात और कोई नहीं हो सकती।‘

फरीदाबाद के ही एक अन्य श्रद्धालु सुरेंद्र ने महाकुंभ को लेकर शासन-प्रशासन की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘योगी सरकार की व्यवस्था काफी अच्छी है। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। सनातन धर्म का इतना बड़ा मेला लग रहा है, जिसमें थोड़ी-बहुत भीड़-भाड़ के कारण असुविधा हो सकती है। ये असुविधा हम लोगों के कारण हो रही है, सरकार की कोई गलती नहीं है।

ये भी पढ़ें :- हिमाचल की कौन है सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर? जानें ऐसा क्या कह दिया फौजियों को लेकर… मच गया बवाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें