Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ बजरंगबली की पूजा करता है, उसके जीवन से भय, नकारात्मकता और संकट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं। हनुमान जी को संकटमोचन कहा गया है, क्योंकि वे अपने भक्तों के हर प्रकार के कष्ट हर लेते हैं। ऐसा माना जाता है कि मंगलवार को किए गए छोटे-छोटे उपाय भी विशेष फल प्रदान करते हैं और कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत बनाते हैं।
मंगलवार को करें ये विशेष उपाय
मंगलवार के दिन हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा करें और भगवान श्रीराम के नाम का जप करें। पूजा के दौरान गुड़ और चने का भोग अर्पित करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पत्तों पर चंदन से “जय श्रीराम” लिखकर उनकी माला बनाएं और हनुमान जी को अर्पित करें। इससे रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं और बाधाएं दूर होती हैं।
मंगलवार को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं और संध्या के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियों और दोषों से मुक्ति मिलती है।
पूजा में लाल रंग के फूलों का प्रयोग करें और स्वयं भी लाल वस्त्र धारण करें। हनुमान जी को लाल रंग के फल या मिठाई अर्पित करने से मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
इस दिन गुड़ से बनी मीठी रोटी गाय को खिलाएं। मान्यता है कि इससे भाग्य में सकारात्मक बदलाव आते हैं और मंगल दोष के प्रभाव कम होते हैं।
ये भी पढ़ें : आज मंगलवार के दिन हनुमान जी की कृपा से किसकी चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल
हनुमान जी के प्रभावशाली मंत्र
भय से मुक्ति के लिए मंत्र
हं हनुमंते नमः।
स्वास्थ्य लाभ के लिए मंत्र
नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा।
संकट निवारण मंत्र
ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
कर्ज से मुक्ति के लिए मंत्र
ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
मनोकामना पूर्ति के लिए मंत्र
ॐ महाबलाय वीराय चिरंजीविन उद्दते… नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
प्रेत-बाधा निवारण मंत्र
हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबल… नमोस्तुते।
ये भी पढ़ें : हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 27 जनवरी 2026
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

