Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

मथुराः बरसाना में महिलाओं पर जबरन रंग डालने, अभद्रता करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

March 13, 2025

मथुराः बरसाना में महिलाओं पर जबरन रंग डालने, अभद्रता करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

मथुरा। मथुरा के बरसाना कस्बे में लट्ठमार होली देखने आईं महिला श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करने एवं जबरन रंग डालने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि बुधवार को शिकायत मिली थी कि राजस्थान के निकटवर्ती जनपद भरतपुर के कांमा क्षेत्र के गांव दिलावटी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार व अनिल श्रीजी गेट पर महिलाओं के ऊपर जबरन रंग फेंक रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन युवकों को जब लोगों ने रोकने की कोशिश की तो वे झगड़ा करने लगे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर अदालती कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- नोएडा में सैलरी बढ़ाने को लेकर कंपनी के मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन, लगाया जाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें