Site icon Dainik Savera Times

Navratri Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर रखिए ये 3 चीजें, नवरात्रि में मिलेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा

Navratri Vastu Tips

Navratri Vastu Tips

Navratri Vastu Tips: नवरात्रि के नौ पावन दिनों में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विशेष महत्व है। इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं और घर-परिवार में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति के लिए पूजन करते हैं। लेकिन सिर्फ पूजा और व्रत ही नहीं, वास्तु के कुछ सरल उपाय भी इस शुभ अवसर को और अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं। खासकर घर के मुख्यद्वार पर कुछ चीजें रखने से माता दुर्गा की कृपा और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

1. मुख्यद्वार पर वंदनवार

नवरात्रि के पहले दिन घर के मुख्यद्वार पर वंदनवार बांधना शुभ माना जाता है। धार्मिक और वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह उपाय घर में सकारात्मक बदलाव लाता है। आजकल बाजार में कई तरह के वंदनवार उपलब्ध हैं, लेकिन आम के पत्तों से बने वंदनवार को सबसे अधिक शुभ माना जाता है। इसे घर के प्रवेश द्वार पर लगाने से माता दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

2. मुख्यद्वार पर जल कलश

नवरात्रि में घर के मुख्यद्वार के दायीं ओर पानी से भरा नया कलश रखने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस कलश के नीचे अक्षत रखने से शुभता और भी बढ़ जाती है। ध्यान रहे कि कलश पुराने लोटे से न बनाएं, बल्कि नया कलश खरीदकर ही रखें। वास्तु के अनुसार, इस उपाय से घर में माता दुर्गा प्रसन्न होती हैं और साथ ही कुंडली में शुक्र और चंद्रमा की स्थिति भी सुधरती है।

ये भी पढ़ें:

3. स्वस्तिक का चिह्न

हिंदू धर्म में स्वस्तिक का प्रतीक अत्यंत शुभ माना गया है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति का संकेत देता है। नवरात्रि के दौरान मुख्यद्वार पर स्वस्तिक का चिह्न बनाने से करियर और आर्थिक मामलों में भी लाभ होता है। माता दुर्गा के आशीर्वाद से घर में हर क्षेत्र में समृद्धि आती है। नवरात्रि के नौ दिनों में इन सरल उपायों को अपनाकर आप न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं, बल्कि माता दुर्गा की विशेष कृपा भी प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version