Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raksha Bandhan 2025: 9 अगस्त को है रक्षाबंधन, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां

August 8, 2025

Raksha Bandhan 2025: 9 अगस्त को है रक्षाबंधन, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां

Raksha Bandhan 2025 : रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। आपको बता दें कि इस वर्ष यह पर्व 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राखी हमेशा शुभ मुहूर्त में ही बांधनी चाहिए और भद्रा या राहुकाल में इसे बांधना अशुभ माना जाता है। आइए जानते है कि रक्षा बंधन के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं…

रक्षाबंधन 2025 पर क्या करें

1. सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
2. राखी बांधने से पहले पूजा की थाली तैयार करें, जिसमें राखी, अक्षत, रोली, मिठाई और दीप रखें।
3. भाई को राखी बांधने से पहले माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करें।
4. राखी अपने घर के देवताओं को भी अर्पित करें, विशेषकर भगवान श्रीकृष्ण या अपने इष्टदेव को।
5. राखी बांधते समय भाई का मुंह पश्चिम और आपका मुंह पूर्व दिशा में होना चाहिए।
6. राखी बांधते समय तीन गांठ लगाएं और आरती करके तिलक लगाएं।
7. भाई के सिर पर कपड़ा (रुमाल, गमछा) जरूर रखें।
8. जरूरतमंदों को दान-पुण्य करें, इस दिन दान का विशेष महत्व है।
9. यदि भाई दूर है तो राखी डाक से या ऑनलाइन भेजें।

रक्षाबंधन पर क्या न करें

– बता दें कि बिना मुहूर्त के राखी न बांधें, मान्यता है कि अशुभ समय या भद्रा काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए इससे अनिष्ट ही होगा।
– भाई की बाईं कलाई में राखी न बांधें।
– इस दिन झगड़ा या बहस करने से बचें, यह प्रेम और स्नेह का पर्व है।
– भोजन से पहले ही राखी बांधें, बाद में भोजन करें।
– नशे और मांसाहार से दूर रहें, यह दिन पवित्रता का प्रतीक है।
– पूजा की थाली को यूं ही न छोड़ें, उसे साफ करके पानी को दूर फेंक दें।
– उपहार में रुमाल, तौलिया, परफ्यूम और नुकीली चीजें न दें।
– तिलक के लिए टूटे चावल का प्रयोग न करें।
– भाई या बहन इस दिन काले रंग के कपड़े न पहनें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें