Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सावन माह में दिख जाए सांप तो मिलते हैं ये संकेत, जानें ज्योतिष के अनुसार क्या है इसका महत्व

July 12, 2025

सावन माह में दिख जाए सांप तो मिलते हैं ये संकेत, जानें ज्योतिष के अनुसार क्या है इसका महत्व

Sawan 2025 : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में इस महीने का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व होता है। सावन का महीना जहां चारों ओर हरियाली और बारिश की ठंडी फुहार लेकर आता है, वहीं यह भगवान शिव की उपासना का भी सबसे पावन समय होता है।

वहीं इस महीने में व्रत, पूजा, रुद्राभिषेक और शिवलिंग पर जलार्पण के माध्यम से शिवभक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं। सावन को भगवान शिव से जुड़ा माना जाता है, लेकिन एक और रोचक बात यह है कि इस माह को नागों से भी विशेष रूप से जोड़ा जाता है। दरअसल, नाग को शिव के गले का आभूषण माना गया है। ऐसे में सावन में सांप दिखना केवल संयोग नहीं बल्कि शुभ संकेत माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि सांप दिखने पर ज्योतिष के मुताबिक क्या है संकेत…

क्या सावन में सांप दिखना शुभ होता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में यदि आपको कहीं सांप दिख जाए तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। दरअसल, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, नाग भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं, यही कारण है कि उन्होंने नाग को अपने गले में स्थान दिया है। ऐसे में इस महीने सांप का दिखना इस बात का संकेत होता है कि भगवान शिव आपकी पूजा से प्रसन्न हैं और जल्द ही आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली हैं।

यदि सावन में कहीं सांप दिखाई दे जाए तो घबराने की बजाय तुरंत भगवान शिव का ध्यान करें और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।

सफेद सांप दिखना… दुर्लभ और अत्यंत शुभ संकेत

सफेद सांप बहुत ही दुर्लभ होते हैं और यदि किसी को सावन माह में सफेद सांप दिखाई देता है, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, यह संकेत है कि भोलेनाथ आपसे अत्यधिक प्रसन्न हैं और आप उनके प्रिय भक्तों में से एक हैं। यह संकेत देता है कि अब आपके जीवन के सारे रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, और आपके दुखों का अंत निकट है।

सपने में सांप देखना… शिव के दर्शन का प्रतीक

अगर आप सपने में सांप या नाग देखते हैं, तो इसे शिव के अप्रत्यक्ष दर्शन माना जाता है। यह सपना इस बात का इशारा करता है कि भगवान शिव स्वयं आपको आशीर्वाद देने आए हैं और अब वे आपके सभी दुखों और बाधाओं को दूर कर देंगे।

क्या करें सांप दिखने पर?

– घबराएं नहीं, यह भय का नहीं बल्कि भक्ति और विश्वास का समय है।
– शिव का नाम लें: ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।
– मन में अपनी मनोकामना रखें और भगवान शिव से प्रार्थना करें।
– इस संकेत को ईश्वरीय संदेश मानकर सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें