Shaniwar Upay: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि महाराज को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। जो लोग अच्छे कार्य करते हैं, उन पर उनकी कृपा बनी रहती है, जबकि गलत कार्यों में लगे लोगों को जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शनिवार के दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है।
शनिवार को किन कामों से बचें
1. तेल खरीदने से बचें
इस दिन सरसों का तेल खरीदना अशुभ माना जाता है। हालांकि, तेल का दान करना या शनि देव को अर्पित करना शुभ फल देता है।
2. बाल और नाखून न काटें
शनिवार को बाल और नाखून काटने से नकारात्मक प्रभाव पड़ने की मान्यता है, इसलिए इस काम को टालना बेहतर माना जाता है।
3. लोहे की वस्तुएं न खरीदें
लोहे से जुड़ी चीजें इस दिन खरीदना आर्थिक कठिनाइयों को बढ़ा सकता है, ऐसी धार्मिक मान्यता है।
ये भी पढ़ें:
4. किसी का अपमान न करें
शनिवार को खासतौर पर अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। किसी को दुख देना या अपमान करना शनि की नाराजगी का कारण बन सकता है।
5. काले तिल का सेवन न करें
इस दिन काले तिल खाने या खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है।
6. जूते-चप्पल न खरीदें
शनिवार को फुटवियर खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता।
शनिवार को क्या करें
–शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना लाभकारी माना जाता है।
–शनि देव के साथ हनुमान जी की पूजा करना भी शुभ फलदायी होता है।
–जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, धन आदि का दान करें।
–सरसों का तेल, काले तिल, उड़द दाल, काले कपड़े या लोहे की वस्तुओं का दान विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।
ये भी पढ़ें:
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

