Silver Bracelet Wearing Benefits: ज्योतिष शास्त्र में धातुओं का विशेष महत्व माना गया है और चांदी को खास तौर पर चंद्रमा और शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को मानसिक शांति और अच्छा स्वास्थ्य मिलता है, वहीं शुक्र ग्रह के अनुकूल होने पर सुख-समृद्धि और वैभव में वृद्धि होती है। इसी कारण कई लोग चांदी की अंगूठी या कड़ा पहनना पसंद करते हैं। लेकिन क्या चांदी का कड़ा हर राशि के लिए लाभकारी होता है? आइए जानते हैं ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका उत्तर…
इन राशियों के लिए माना जाता है बेहद शुभ
ज्योतिष के अनुसार कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए चांदी का कड़ा पहनना विशेष रूप से लाभदायक माना जाता है। ये तीनों राशियां जल तत्व से संबंधित हैं और चांदी को भी जल तत्व से जुड़ी धातु माना गया है। ऐसी मान्यता है कि चांदी का कड़ा पहनने से इन राशि वालों के जीवन में भावनात्मक संतुलन, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही चंद्रमा और शुक्र के प्रभाव से जीवन में सुख-सुविधाएं भी बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें :
किस दिन और किस हाथ में पहनें चांदी का कड़ा?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चांदी का कड़ा पहनने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती। इसे पहनने के लिए सोमवार और शुक्रवार को सबसे शुभ दिन माना गया है। वहीं परंपराओं के अनुसार पुरुषों को चांदी का कड़ा दाहिने हाथ में और महिलाओं को बाएं हाथ में धारण करना चाहिए।
इन राशियों को बरतनी चाहिए सावधानी
ज्योतिष शास्त्र में यह भी कहा जाता है कि मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को चांदी के आभूषण पहनने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इन अग्नि तत्व की राशियों पर चांदी का प्रभाव अनुकूल नहीं रहता, जिससे मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी या स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए इन राशि वालों को चांदी का कड़ा या अन्य चांदी के आभूषण पहनने से पहले सोच-विचार करने की सलाह दी जाती है।
देशभर में बदलेगा मौसम का मिज़ाज: आंधी-बारिश से लेकर बर्फबारी तक का अलर्ट, 3 फरवरी तक सतर्कता जरूरी
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

