Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुवार को ये कुछ सरल उपाय, बृहस्पति देव होंगे बेहद प्रसन्न, मिलेगा आशीर्वाद

April 20, 2023

गुरुवार को ये कुछ सरल उपाय, बृहस्पति देव होंगे बेहद प्रसन्न, मिलेगा आशीर्वाद

सप्ताह के सभी दिन किसी ना किसी देवी देवता को समर्पित होते है। आज यानि की गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित किया जाता जय। माना जाता है की इस इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करना बेहद शुभ माना गया है। कुछ लोग इस दिन व्रत भी रखते है जो बहुत लाभकारी साबित होता है। मान्यता यह भी है की इस दिन भगवान विष्णु जी की सच्चे मन से पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है और दुलह दूर होते है। लेकिन क्या आप जानते है की गुरुवार के दिन कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु जी की किरपा प्रधान होती है और जीवन में बहुत लाभ मिलता है:

1. पीला वस्त्र: गुरुवार के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर उस पानी से नहाना चाहिए. इसके बाद माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए. बृहस्पति देव जी को पीला वस्त्र बहुत पसंद होता है. गुरुवार की पूजा में बृहस्पति देव की मूर्ति को साफ-सुथरी जगह पर पीले रंग के वस्त्र पर स्थापित करना चाहिए.

2. पीले फूल: बृहस्पति देव को पीले पुष्प बहुत पसंद है, इसलिए गुरुवार पूजा में पीले कलर का फूल जरूर अर्पित करें.

3. पीला पकवान: गुरुवार की पूजा में बृहस्पति देव को पीले रंग का पकवान चढ़ाना चहिए. साथ ही प्रसाद के तौर पर गुड़ और चने की दाल का भोग अवश्य लगाना चाहिए.

4. केले के वृक्ष की पूजा: गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए. केले के वृक्ष में जल अर्पित कर उसकी धूप-दीप से पूजा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें