Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज धनतेरस पर कुबेर देवता जी की पूजा करने और नमक खरीदने से मिलेगा लाभ, धन की होगी वर्षा

November 10, 2023

आज धनतेरस पर कुबेर देवता जी की पूजा करने और नमक खरीदने से मिलेगा लाभ, धन की होगी वर्षा

आज 10 नवंबर दिन शुक्रवार को धनतेरस मनाया जा रहा है। आज के दिन कुबेर देवता जी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि आज के दिन कुबेर देवता जी की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है। वैसे तो माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है लेकिन क्या आप जानते है कि भगवान कुबेर को धन का देवता माना जाता है। मान्यता यह भी है कि आज के दिन भगवान कुबेर जी की पूजा करने से कभी भी धन की कमी नहीं आती। अगर धनतेरस के दिन कुबेर महाराज की विधि विधान से पूजा की जाए तो घर में खुशहाली, बिजनेस में बढ़ोतरी और यश प्राप्ति होती है। क्या आप जानते है कि इस बारे धनतेरस पर 400 साल बाद शुभ योग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशि वालों को बेहद लाभ मिलेगा। इसी के साथ इस दिन नमक खरीदने से बेहद लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते है इससे जुड़ी कुछ खास बातें:

धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नमक?
धनतेरस के शुभ अवसर पर हर किसी को सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू खरीदने के साथ नमक भी जरूर खरीदना चाहिए. ऐसा करना शुभ होता है। नमक खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आपके घर में सुख-समृद्धि और जीवन खुशहाल बना रहता है। धनतेरस के दिन नमक का एक पैकेट जरूर खरीदें।

नमक आप खुद के पैसों से खरीदें। किसी से उधार या कर्च लेकर ना खरीदें। किसी से नमक मांग कर ना लाएं। लाए हुए नए नमक को ही खाना बनाने के दौरान इस्तेमाल करें। इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इस नमक को पानी में डालकर पोछा लगाएं, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। दुख-दर्द, दरिद्रता आदि समाप्त होती है।

धनतेरस पर नमक के उपाय
1. जब आप धनतेरस पर एक नए नमक का पैकेट खरीदें तो उसी का इस्तेमाल घर के भोजन में करें। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। धन-दौलत में बढ़ोतरी होती है।

2. यदि कुछ दिनों से परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, घर में क्लेश बढ़ रहा है तो लाए हुए नए नमक में से थोड़ा सा नमक पानी में डालकर इससे पूरे घर में पोछा लगाएं। घर में कई बार नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, जिससे इस तरह की समस्याएं होने लगती हैं। नमक के पानी से पोछा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

3. घर के कोने में एक छोटी शीशे की कटोरी में नमक डालकर उत्तर, पूर्व दिशा में रख दें. इससे धन-दौलत में कमी नहीं होती है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकती है। नमक डालकर किसी कमरे में इस कटोरी को रख देने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

4. बच्चे को नमक वाले पानी से धनतेरस के दिन स्नान कराएं। इससे बच्चा बुरी नजर से बचा रहेगा। वह स्वस्थ भी रहेगा।

5. बिजनेस में नुकसान हो रहा हो, तो थोड़ा सा नमक हाथ में लें। इसे सिर पर तीन बार घुमाकर दुकान के बाहर फेंक दें। इससे बिजनेस फलेगा-फूलेगा, तरक्की होगी। इनकम भी अच्छी होने लगेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें