Site icon Dainik Savera Times

Today’s horoscope 10 June 2026: किसे होगा धनलाभ तो किसके हिस्से आएगा तनाव? पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope 10 June 2026

Today's horoscope 10 June 2026

Today’s horoscope 10 June 2026: मेष – पूरा दिन आपके पक्ष में, जीवन में सुख-शांति का वातावरण, परिवार में शुभ कार्य करने की योजना, रुका हुआ धन मिल सकता है, धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग बन रहा है।

वृषभ
बनते कामों में रुकावटें उत्पन्न होंगी, काम में हाथ डालने पर निराशा का सामना, खानपान में लापरवाही से सेहत का नुक्सान होने की आशंका, कर्ज अदा करने की चिंता प्रभावी रहेगी।

मिथुन
कारोबार में लगाए धन का लाभ अब मिलेगा, उच्च अधिकारियों से संपर्क का लाभ, किसी के सहयोग से बकाया धन मिल सकता है, व्यापार एवं कारोबार में फायदा होगा।

कर्क
कई कार्यों में हालात अनुकूल, किसी बड़े के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा, धन संचय का रुझान, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का योग, बच्चों की ओर से प्रसन्नता।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 10 June 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

सिंह
बुद्धि से काम लेने पर हर काम में सफलता, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, पढ़ने- पढ़ाने में दिलचस्पी बढ़ेगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, विशेष घटना घटित।

कन्या
हालात सोच के उलट, पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा, यात्रा करने पर कष्ट का सामना करना पड़ेगा, धन के मामले पर किसी से विश्वासघात हो सकता है, सावधान रहें।

तुला
रोग की समाप्ति, कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे, किसी से पुराना बैर समाप्त होगा, कर्ज का निपटारा करने में सफलता, मित्रों के सहयोग से हालात अपने पक्ष में कर पाएंगे।

वृश्चिक
आपका निर्णय आपके हित में होगा, किसी विशेष घटना के घटित होने का योग, समाज सेवा में रुझान बढ़ेगा, धर्म-कर्म में रुचि, तीर्थ स्थल की यात्रा करनी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2026 : इस साल कब निकलेगी पुरी में महाप्रभु की भव्य रथयात्रा? जानें सही तारीख और महत्व

 

धनु
समस्याएं हल होने की ओर, किसी से गलतफहमी दूर होगी, बड़ों की सलाह से किया काम फायदेमंद, महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू होगा, अदालती कामों में सफलता मिलेगी।

मकर
सोच-विचार ज्यादा करने से काम में देरी, पारिवारिक संबंधों में दरार, बहसबाजी करने से तनाव, बिना कारण यात्रा पर खर्च होगा, विश्वासघात मिलने की आशंका, सजगता जरूरी।

कुंभ
किसी मंगल कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, व्यापार से संबंधित यात्रा का लाभ मिलेगा, बाहरी खानपान से स्वास्थ्य प्रभावित होगा।

मीन
तरक्की में अड़चन, प्रेम संबंधों में कड़वाहट से मन परेशान रहेगा, सरकारी पक्ष से सहयोग मिलेगा, दुश्मन नुक्सान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, मान-सम्मान पर आंच आ सकती है।

Exit mobile version