Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 10 सितम्बर 2024: राजनीति से जुड़े लोग रहे सावधान , जानें बाकी राशियों का हाल

September 10, 2024

आज का राशिफल 10 सितम्बर 2024: राजनीति से जुड़े लोग रहे सावधान , जानें बाकी राशियों का हाल

10 September 2024 Ka Rashifal: मंगलवार, 10 सितंबर का राशिफल क्या है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हमारे जीवन पड़ता है दैनिक राशिफल में इन ग्रहों और नक्षत्रों की दैनिक गतिविधियों का विश्लेषण किया जाता है और फिर यह बताया जाता है कि इन गतिविधियों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा राशिफल के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है दैनिक राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है

1 मेष राशिफल

आज आपके लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं.  संतान को नई नौकरी मिल सकती है, और घर में पूजा-पाठ का आयोजन संभव है.  राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि कुछ लोग आपके खिलाफ योजना बना सकते हैं. परिवार में नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन महिला मित्रों के साथ संबंधों में सावधानी बरतें.

2 वृषभ राशिफल.

धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़े रहने से आपका नाम बढ़ेगा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन आसपास के लोगों से सतर्क रहें. नौकरी में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी, लेकिन कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है. आज उधार लेने से बचें, खासकर किसी प्रकार के लोन के लिए प्रयास करने में कठिनाई हो सकती है.

3 मिथुन राशिफल

आपके प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा. आप अपने साथी का ध्यान रखेंगे, लेकिन कामकाज में लापरवाही से बचें. आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं, और संतान की प्रतियोगिता के नतीजे से खुश होंगे. आपके बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे, जिससे मनोबल ऊंचा होगा.

4 कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आप बुद्धिमानी से फैसले लेंगे और अपने काम में सफलता पाएंगे. ससुराल पक्ष से मदद मिलने के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से रिश्तों में दरार आ सकती है.

5 सिंह राशिफल

6 कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा.  आप परिवार के साथ पिकनिक की योजना बना सकते हैं.  नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है.  नौकरी में नए ऑफर मिल सकते हैं, और परिवार के साथ मिलकर समस्याओं का समाधान होगा. आप संतान के भविष्य के लिए धन संचय की योजना भी बनाएंगे.

7 तुला राशिफल

आपके कारोबार में आज का दिन शुभ रहेगा.  यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो उसके मिलने की संभावना है पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं.  भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें बातचीत के माध्यम से सुलझाने की कोशिश करें. माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और नई तरक्की के रास्ते मिलेंगे.

8 वृश्चिक राशिफल

आज का दिन सामान्य रहेगा खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि आय सीमित रहेगी माता से कोई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए. आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे. जीवनसाथी के लिए उपहार लाएंगे और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी.

9 धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा बिजनेस में व्यस्तता बनी रहेगी, और आपको काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए.  आत्मविश्वास में अति न करें, क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है.  परिवार में अनचाहे खर्चे आ सकते हैं और लंबे समय से चले आ रहे विवाद भी बढ़ सकते हैं.

10 मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा.  माता-पिता के आशीर्वाद से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा.  धन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी, और आप संतान के करियर के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं.  नए लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने में भी आपको सफलता मिलेगी विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे.

11.  कुंभ राशिफल

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा.  नवविवाहित दंपति के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है.  प्रेम जीवन में साथी के साथ यात्रा की योजना बनेगी.  विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें, और बिजनेस में रुकी हुई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है.

12 मीन राशिफल

आज का दिन धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने का रहेगा प्रेम और स्नेह की भावना प्रबल रहेगी.  भगवान की भक्ति में मन लगेगा और दान-पुण्य के कार्यों में धन खर्च करेंगे.  संतान के विवाह के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है.  कामकाज में स्पष्टता रखें और किसी धोखे से बचें.

ये भी पढ़ें: मैगी, मोबाइल और गुस्सा… फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें