Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today’s Horoscope 11 Aug 2026: धन, नौकरी और परिवार को लेकर क्या कहते है आज आपके सितारे? पढ़ें दैनिक राशिफल

August 11, 2026

Today’s Horoscope 11 Aug 2026: धन, नौकरी और परिवार को लेकर क्या कहते है आज आपके सितारे? पढ़ें दैनिक राशिफल

Today’s Horoscope 11 Aug 2026: मेष – कार्य के प्रति ज्यादा तीव्रता साथियों को परेशान करेगी, जल्दबाजी आया हुआ अवसर खराब कर सकती है, धन की तंगी भी थोड़ा प्रगति में बाधक बन सकती है, पेट में भारीपन या खराबी हो सकती है।

वृषभ
सजगता और संयम हर तरफ से कार्यसिद्धि करवाएगा, आपकी कार्यशैली से विरोधियों में उत्सुकता जागेगी, ज्यादा विस्तार से विवरण हानि कर सकता है, पारिवारिक कलह से बचें।

मिथुन
खीझ और चिड़चिड़ापन हावी रहेगा, हर आदमी मूर्ख प्रतीत होगा, परिवार प्रगति में बाधक लगेगा, समय बिताने के लिए पुराने परिचित के पास जाएंगे, कार्य के प्रति उदासीनता बुरा परिणाम देगी।

कर्क
परिवार और धन की चिंता ज्यादा न करें तो कार्य संपन्नता की ओर जाएंगे, सरकारी कार्य में लापरवाही या साझेदार से विवाद भविष्य में हानि देगा, सेहत के लिए भोजन समयानुसार व सात्विक करें।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 11 Aug 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

सिंह
हर तरफ से खर्चा विवाद ही दिखाई देगा, सेहत में भी तनाव के कारण गिरावट आएगी, मूल्यवान वस्तुओं को संभाल कर रखें, अग्रिम भुगतान दो दिन तक टालें, बहस माहौल खराब कर सकती है।

कन्या
किसी बड़े अवसर के लाभ के संकेत हैं, पूरी जानकारी और सतर्कता रखेंगे तो भविष्य के लिए स्वर्णिम अवसर रहेगा, सरकारी कार्य के दस्तावेज दोबारा चैक करने से लाभ होगा।

तुला
पारिवारिक उलझन नौकरी, व्यापार दोनों पर प्रभाव डालेगी, थोड़ी दूर या परदेस के अवसर की मंत्रणा में रहेंगे, जल्दबाजी से बचें, पूरी शांति से अवसर को जांचें, परामर्श मार्गदर्शक होगा।

वृश्चिक
अपनी शिक्षा, ज्ञान और मधुर व्यवहार का उपयोग करें तो अच्छी प्रगति परिवार में विनम्रता की भरपूर प्रशंसा होगी, पिता से कटु वचन नुक्सान कर सकते हैं, सावधान रहें।

ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra: अनिश्चितकाल के लिए यात्रा स्थगित, अगले दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान

 

धनु
संयम और भाषा पर नियंत्रण इस सप्ताह अति आवश्यक, सोना, सरकारी कागज, दिनचर्या सब पर पूर्ण नियंत्रण और समय से बचाव की रणनीति काम आएगी, लेनदेन में झगड़े से बचें।

मकर
आपकी योग्यता कई तरह के विचारों के लिए आंदोलित करेगी परंतु 10- 12 दिन तक सतर्क रहें, शत्रु नुकसान के लिए प्रयासरत, सरकारी कर्मचारी, ठेकेदार या व्यापार वाले जरूरी कार्य ही निपटाएं।

कुंभ
पिछले काफी समय से चले आ रहे विवाद या टैंडर में अच्छे परिणाम नहीं आएंगे, व्यथित होकर नुक्सान न बढ़ा लें, शेयर बाजार, लॉटरी या जुए से दूर रहें, परामर्श हानिप्रद, ननिहाल से बुरी खबर की आशंका।

मीन
असफलता और संघर्ष से स्थिति बदलेगी, धैर्य आपको बुरे समय से निकालेगा, कई अवसर आपकी निरंतरता और परिश्रम से सफल देंगे, बच्चों की शिक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें