Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 16 सितम्बर 2024: मिथुन राशि वाले चोट-दुर्घटना अदि से रहे सावधान, जानें अन्य राशियों का हाल

September 16, 2024

आज का राशिफल 16 सितम्बर 2024: मिथुन राशि वाले चोट-दुर्घटना अदि से रहे सावधान, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 15 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 16 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज त्रयोदशी तिथि है। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें सोमवार यानी 16 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

मेष राशि 
प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको फायदा प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के हेल्प से आपके वर्क की बाधा दूर होकर आप लाभ की स्थिति में पहुंच जाएंगे। नए लोगों से संपर्क करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि
किसी जानकार व्यक्ति से हेल्प प्राप्त होने के योग दिख रहे हैं। तंत्र-मंत्र में आज आपकी रुचि ज्यादा रहेगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति का सपोर्ट आपको प्राप्त होगा। व्यस्तता आज आपकी जिंदगी ज्यादा रहेगी।

मिथुन राशि 
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। चोट व दुर्घटना से बचकर रहना चाहिए। घर बाहर सहयोग व शांति का वातावरण रहेगा, जिसके कारण आपका मन दुखी रह सकता है। आय के साधनों पर बड़ा खर्च करने का मन पड़ेगा।

कर्क राशि 

नई योजना लागू करने का यह अच्छा समय है। कार्य प्रणाली में सुधार करने की जरूरत महसूस होगी। लाभ के अवसर आपके हाथ आकर चले जाएंगे। घर बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा, जिसके कारण मन से आप खुशी महसूस करेंगे।

सिंह राशि 
स्वास्थ्य आज आपका कमजोर रह सकता है। बनते हुए कार्यों में विध्न आज जरूर आएगा। चिंता तथा तनाव से दिनभर आप मुक्त रहेंगे। जीवन साथी से सामंजस बैठाकर रखने से मन आज आपका प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि
बकाया बसूली के प्रयास आप कर सकते हैं। यात्रा आपकी मनोरंजन रहेगी। लाभ के अवसर आपके हाथ आ सकते हैं। नौकरी में सुकून ज्यादा रहेगा। जल्दबाजी में आकर कोई भी आवश्यक चीज आप भूल सकते हैं। घर बाहर प्रसन्नता का माहौल बनाने का प्रयास करें।

तुला राशि 

स्थाई संपत्ति के कार्य आज आपको लाभ देने की स्थिति में रहेंगे। आय में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। लाभ के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। पार्टनरों की हेल्प से समय पर आपके कार्य होंगे।

वृश्चिक राशि 
भूले बिसरे साथियों के ऊपर आज आपका खर्च ज्यादा होगा। बड़ा कार्य करने का आपका मन हो सकता है। परिवारिक सदस्यों के उन्नति का समाचार सुनकर आप आज प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशि 
आज धैर्य आपको बनाकर रखना चाहिए। फालतू खर्च पर नियंत्रण करने की जरूरत है। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको चिंता तथा तनाव से आज बचकर रहना चाहिए, जिससे आपके सफल कार्य होंगे।

मकर राशि 
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम आप बना सकते हैं। बिजनेस व्यापार आपके अनुकूल रहेंगे। काम में आपका मन लगा रहेगा। शेयर मार्केट में लाभ की स्थिति आपको प्राप्त होगी। व्यवस्था के चलते स्वास्थ्य पर ध्यान आप नहीं दे पाएंगे।

कुम्भ राशि 
घर बाहर प्रसन्नतादायक माहौल बना रहेगा। नौकरी में सुकून महसूस होगा। संतान की चिंता आपको रह सकती है। लाभ के अवसर आपको बनाने होंगे। यात्रा का प्लान बनेगा। दिन अच्छा गुजरेगा।

मीन राशि  
यात्रा मनुकूल मनोरंजन तथा लाभदायक आपके लिए हो सकती है। बिजनेस व्यापार से आपको फायदा प्राप्त होगा। घर-वह प्रसन्नता का माहौल बनाने का प्रयास करना चाहिए। परिवार में सुख शांति रहेगी, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ें- 22 हुई दिल्ली होटल अग्निकांड में मरने वालों की संख्या, विदेश नागरिक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें