Site icon Dainik Savera Times

Today’s horoscope 24 Jan 2026: आज शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें 12 राशियों का राशिफल

Today's horoscope 24 Jan 2026

Today's horoscope 24 Jan 2026

Today’s horoscope 24 Jan 2026: मेष – आर्थिक-व्यवसायिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप सफलता, विरोधियों का वर्चस्व कम, भौतिक सुख-सुविधा के निमित्त अधिक व्यय, संत समागम का सुयोग, यात्रा का लाभ होगा।

वृषभ
पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, विनियोजित धन का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त, दूसरों के आश्वासन से मानसिक राहत, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ होंगे।

मिथुन
सामाजिक कार्यों में असफलता, विशेष प्रयास भी निष्फल, आर्थिक पक्ष में नवीन जोखिम हानिकारक, पारिवारिक संबंधों में वैमनस्यता, मन अशांत, संध्या के बाद समय बेहतर होगा।

कर्क
कठिनाइयों का निवारण, व्यक्तित्व का विकास, व्यवसायिक विस्तार, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, आपसी सलाह से कामयाबी, वाहन से सुख, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 24 जनवरी 2026

सिंह
कार्यों में प्रगति की दिशा में प्रयास, मांगलिक आयोजन संपादित, प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क का लाभ, नवसमाचार से प्रसन्नता होगी, आकस्मिक लाभ का सुयोग।

कन्या
आर्थिक व्यवसायिक सफलता, जटिल समस्या का संतोषजनक समाधान संभव, यश-मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, राजनीतिक कार्यों में रुझान उत्पन्न, मित्रों से विचार के बाद नवयोजना की शुरुआत।

तुला
दिनचर्या अस्त-व्यस्त, व्यापारिक पहलू को लेकर चिंतित, दूसरों की गलतफहमी के शिकार, राजकीय पक्ष से असंतोष, वैचारिक स्थिरता का अभाव, सोच-विचार में पड़े रहने से काम में देरी।

वृश्चिक
वचाराधीन योजना का मूर्त रूप में परिणाम, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त, आय के नवीन स्त्रोत उपस्थित, शुभ भावनाओं का उदय, यात्रा सुखद होने की ओर।

ये भी पढ़ें- कठुआ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, बिलावर में पाकिस्तानी जैश आतंकी ढेर

धनु
पराक्रम से कार्य सिद्धि, वादविवाद की निवृत्ति, धन संचय की ओर रूझान, परोपकार की भावना जागृत, सहयोगियों की गतिविधि से मन प्रसन्न, भ्रमण करने का कार्यक्रम।

मकर
कार्य-व्यवसाय अर्थ पक्ष में उन्नति का सुअवसर, बकाए धन की प्राप्ति, पठन-पाठन में अभिरूचि, लाभ का सिलसिला, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त होगा।

कुंभ
स्वास्थ्य सुधार पर, नवीन योजना के प्रति रूचि जागृत, राजनीतिक पक्ष से सहयोग, वैवाहिक जीवन में सुख शांति का वातावरण, पुराने मित्रों से संपर्क होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन
परिस्थितियां विपरीत, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, कर्ज की अधिकता से परेशानी, मित्रों से मनमुटाव, पठन-पाठन में अरूचि, बड़ों की सलाह न मानने से हानि हो सकती है।

Exit mobile version