Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K: कठुआ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, बिलावर में पाकिस्तानी जैश आतंकी ढेर

January 23, 2026

J&K: कठुआ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, बिलावर में पाकिस्तानी जैश आतंकी ढेर

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। संयुक्त अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया गया है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था। यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ की टीमों ने मिलकर चलाया। इस अभियान की अगुवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक छोटी लेकिन खास टीम ने की।

आतंकी को भागने का कोई मौका नहीं मिला

आईजीपी भीम सेन टूटी ने जानकारी दी कि यह आतंकी पिछले करीब एक महीने से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था। इससे पहले दिसंबर और फिर 7 जनवरी को हुई शुरुआती मुठभेड़ों के दौरान वह घेराबंदी तोड़कर भागने में सफल हो गया था। इस बार सुरक्षाबलों ने पूरी तैयारी और सटीक रणनीति के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिससे आतंकी को भागने का कोई मौका नहीं मिला और उसे ढेर कर दिया गया।

आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी

आईजीपी ने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह योजनाबद्ध था और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। फिलहाल आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी है, ताकि किसी और आतंकी या संदिग्ध गतिविधि की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें