Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल: आज का दिन इन 2 राशियों के लिए बेहद शुभ! स्वास्थ्य और आर्थिक पक्ष में होगी प्रगति

March 30, 2026

आज का राशिफल: आज का दिन इन 2 राशियों के लिए बेहद शुभ! स्वास्थ्य और आर्थिक पक्ष में होगी प्रगति

Today’s Horoscope 30 March 2026: मेष – धार्मिक क्रिया-क्लापों के प्रति आस्था, आत्मिक शांति, परिवार में आपसी सद्भाव, बकाए धन की प्राप्ति संभव होने की ओर, मित्रों से सहयोग, व्यवसायिक क्षेत्र में नवपरिवर्तन।

वृषभ
लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध, शंका-कुशंका से कार्यों में असफलता, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, व्यर्थ भ्रमण से व्यय की अधिकता, मानसिक अशांति।

मिथुन
स्वास्थ्य में सुधार, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, राजनीतिक गतिविधियों में अभिरुचि, दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य, मनोविनोद के अवसर सुलभ होने की ओर।

कर्क
विचाराधीन योजना का कार्य रूप में परिणित, वाद-विवाद का समापन, वैवाहिक जीवन में सुख शांति का वातावरण, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग उपस्थित होगा।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 30 मार्च 2026

 

सिंह
बुद्धि-विवेक से कार्यों में सफलता, पदोन्नति विषयक मसला हल, आय के नवीन स्त्रोत उपस्थित, घरेलू वातावरण सुखद, राजकीय पक्ष से लाभान्वित, संबंधों में प्रगाढ़ता।

कन्या
पारिवारिक कठिनाइयों का निराकरण, प्रेम संबंधों में अत्याधिक प्रगाढ़ता, मित्रों- परिजनों से अपेक्षित सहयोग मिलने की संभावना, यात्रा सफल होगी।

तुला
पराक्रम से कार्य-सिद्धि, विवादास्पद मसला हल, सुसमाचार की प्राप्ति से प्रसन्नता, प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग उपस्थित।

वृश्चिक
व्यवसायिक प्रगति में उपलब्धि, व्यवधान समाप्त, व्यक्तिगत परेशानी में कमी, इच्छित घटनाएं घटित, भोग-विलासिता की ओर रूझान, सुयश की प्राप्ति होने की ओर।

ये भी पढ़ें- फिर बर्फ से लदीं हिमाचल की ऊंची चोटियां; दिनभर रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंड

 

धनु
वैचारिक स्थिरता का अभाव, प्रियजनों से मतभेद, धन-क्षति, विरोधी प्रभावी, क्रोध की अधिकता, राजकीय पक्ष से उलझनें, यात्रा में कष्ट की स्थिति उपस्थित।

मकर
परिजनों से आत्मीय कष्ट, सुखशांति का अभाव, वांछित योजना की पूर्ति में व्यवधान, जोखिम के कार्य से हानि, धनोपार्जन से चिंतित, यात्रा निष्फल होने की ओर।

कुंभ
निवेशित धन का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त, पठन-पाठन की ओर अभिरुचि, यात्रा सुखद होने की ओर।

मीन
स्वास्थ्य अनुकूल, नवसमाचार से प्रसन्नता, आर्थिक पक्ष में प्रगति, सुख-सुविधा के निमित्त अधिक व्यय, पुरातन विवाद की निवृत्ति, मन प्रसन्न होने की स्थिति उपस्थित।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें