Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 02 दिसंबर 2024: जानें सोमवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

December 2, 2024

आज का अंक राशिफल 02 दिसंबर 2024: जानें सोमवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Today’s numerology horoscope, 2 December: आज 2 दिसंबर 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (02/12/2024, 2+1+2+2+0+2+4=13) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 (1+3=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

 

 

 

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहने की संभावना है। क्योंकि आज आपके पुराने काम भी पूरे हो सकते हैं। जिसको लेकर आपका मन भी संतुष्टि रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है। लेकिन बाहर के खाने-पीने से आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए खानपान का ध्यान जरूर रखें।
लकी नंबर: 27,      भाग्यशाली रंग: मैरून

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। आज के दिन आपको मेहनत का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर रहेगा। लेकिन सेहत का ध्यान रखें। धन की स्थिति भी पहले से सुधार में आएगी।
लकी नंबर: 38,     भाग्यशाली रंग: हल्का सफेद

 

 

 

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का व्यापार में काफी लाभदायक हो सकता है। धन से संबंधित माममों में आज आपको काफी लाभ मिलेगा। घर परिवार में रिश्तों को लेकर मधुरता आएगी। दिन का भरपूर लाभ लेने का प्रयास करें। स्वास्थ्य आप लोगों का बरकरार रहेगा। लेकिन खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है।
लकी नंबर: 28,     भाग्यशाली रंग:  हल्का मैरून

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। किसी कार्य की व्यस्तता की वजह से आपका दिन थोड़ा सा तनाव भरा रह सकता है। लेकिन अधिक तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 48,       भाग्यशाली रंग:  स्लेटी

 

 

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप आप लोगों के लिए भाग दौड़ भर रहेगा। लेकिन व्यस्तता के बाद भी आपको अपने कार्यों में ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। मेहनत ज्यादा करने से आज आपको थकावट हो सकती है। धन खर्च होने की भी आवश्यकता है।
लकी नंबर: 37,     भाग्यशाली रंग:  हल्का लाल

 

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों को आज के दिन कोई बड़ी और अप्रत्याशित लाभ वाली खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। फालतू के विवाद से बचने का प्रयास करें। धन से संबंधित परेशानियां भी आज समाप्त होगी।
लकी नंबर: 88,     भाग्यशाली रंग: हल्का मैरून

 

 

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा लेकिन आप अपने कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे। पार्टनर आज आपको काफी लाभ देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी कार्य में आपका धनखर्च हो सकता है। संपत्ति के मामलों में भी दिन आपका सामान्य रहेगा।
लकी नंबर: 45   भाग्यशाली रंग:  हल्का नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के मिलाजुला रहेगा। लेकिन आपके कार्यों की हर जगह प्रशंसा होगी। कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपकी तारीफ कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा जाएगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। वहीं पर घर परिवार में बच्चों के साथ समय बिताएंगे।
लकी नंबर: 91    भाग्यशाली रंग: सफेद

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। परिवार में लड़ाई झगड़े से बचकर रहने का प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। लेकिन शाम के समय कहीं से धन आने की भी संभावना दिख रही है।
लकी नंबर: 40     भाग्यशाली रंग: सिल्वर

ये भी पढ़ें :- Himachal: मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह, शिमला में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें