Site icon Dainik Savera Times

आज का अंक राशिफल 05 दिसंबर 2024: जानें गुरुवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Today’s numerology horoscope, 5 December: आज 5 दिसंबर 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (05/12/2024, 5+1+2+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

 

 

 

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार करते ही हैं उनके लिए खुशखबरी आ सकती है। नौकरी वालों के लिए भी कोई नया काम आ सकता है। रिश्तों को लेकर सुधार रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ अपना समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य काफी हद तक बेहतर रहेगा। ऊर्जावान भी महसूस करेंगे।
लकी नंबर: 91,     भाग्यशाली रंग: हल्का मैरून

 

 

 

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज कर दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उन लोगों के लिए काफी नई चीज उनके करियर को ग्रोथ देने के लिए आ सकती है। आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर के अनुकूल रहेगा और धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। परंतु आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास अवश्य करेंगे। उनकी बात किसी वजह से आपको बुरी लग सकती है। जिस वजह से आपका मूड खराब हो सकता है।
लकी नंबर: 42     भाग्यशाली रंग: ग्रीन

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज के दिन कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होने की संभावना है। धन से संबंधित चीजे भी आज सुलझ सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा यदि सिंगल है तो आज पहली बार अपने होने वाले प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।
लकी नंबर: 45,     भाग्यशाली रंग:  हल्का लाल

 

 

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब रह सकता है, जिसके चलते आपके कार्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी परंतु अनावश्यक धन खर्च न करें। आज घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 51   भाग्यशाली रंग:  हल्का नारंगी

 

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए बिजी रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में भी काफी भाग दौड़ हो सकती है। आज का दिन आप लोगों का अपनी संतान के साथ समय बिताने का दिन है कोशिश करें कि अपनी संतान के साथ समय व्यतीत करें। आज अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देकर चले और धन अधिक खर्च होने की संभावना भी है।
लकी नंबर: 41,     भाग्यशाली रंग: हल्का सफेद

 

 

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए मिला-जुला रहेगा। आज कुछ कार्य में फंस सकते हैं, जिस वजह से आपके बाकी के कार्य अधूरे रह सकते हैं। आप लोगों को इस समय पर कार्यक्षेत्र पर ही ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में समय काम देने के कारण परिवार के कुछ सदस्य आपसे निराश हो सकते हैं। परंतु घबराने की आवश्यकता नहीं है सारी चीज जल्द ही ठीक हो जाएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बाहर का खानपान से बचें। धन अधिक खर्च होने की संभावना भी है।
लकी नंबर: 95    भाग्यशाली रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ ही अपने माता के स्वास्थ्य का भी ध्यान देकर चले। आज घर में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 33,     भाग्यशाली रंग:  हल्का मैरून

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा होगा। आज कुछ नई योजनाओं के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का भी आज आपको सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। आज धन खर्च होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 31,      भाग्यशाली रंग: मैरून

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे। आज के दिन आप अधूरे काम भी निपट सकते हैं। आज आप सारा दिन व्यस्त रहेंगे। इसके चलते आपको थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। धन अधिक खर्च हो सकता है, इसलिए धन का ध्यान रखकर चले। सगे संबंधियों के साथ समय बिता सकते हैं।
लकी नंबर: 53,       भाग्यशाली रंग:  स्लेटी

 

ये भी पढ़ें :- Himachal: मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह, शिमला में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट

Exit mobile version