Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 21 दिसंबर 2024: जानें शनिवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

December 21, 2024

आज का अंक राशिफल 21 दिसंबर 2024: जानें शनिवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष 
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

अंक 1 
आज आप सामाजिक विचारधारा के लोगों के साथ भेंट मुलाकात करेंगे। पिछली समस्याओं से आगे निकल सकते हैं। आप अपने काम को आनन्द, उत्साह व जोश से निपटाएंगे। परेशान लोगों की मदद करेंगे। आपको परिवार की जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। आप सही मूल्यों पर जोर देंगे। खर्च भी बढ़ सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी 
व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। संतान की शिक्षा व करियर पर धन खर्च हो सकता है। व्यापार व कारोबार से जुड़ी हुई परेशानी या समस्या समाप्त हो सकती है। आपको अधिक मात्रा में लाभ हो सकता है। आर्थिक रूप से आप संपन्न रहेंगे। किसी त्योहार की तैयारियों में व्यस्त रह सकते हैं। घर पर छोटा-मोटा हादसा घटित हो सकता है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 
अंक 3 
आज के दिन आप कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। कुछ नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है। आपके सहकर्मी नरमी से पेश आएंगे, परंतु घर में पति-पत्नी या परिवार में झगड़े की स्थिति बन सकती है। शाम को एन्जॉय करेंगे और शांतिप्रद ढ़ंग से अपने कार्य को पूर्ण करेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
अंक 4 
आज आपकी व्यापारिक परेशानी बढ़ सकती है, जिसमें आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। दोपहर के बाद का समय खास रह सकता है, जो आपके मन को खुशियां प्रदान करेगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सावधान रहें, दुर्घटना की आशंका है। परिवार के प्रति आपकी सोच सकारात्मक रहेगी।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें