Vastu Tips For Kitchen Tips: हिंदू परंपरा में रसोईघर को बेहद पवित्र स्थान माना जाता है। मान्यता है कि किचन में अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा का वास होता है, इसलिए इसे साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना जरूरी बताया गया है। वास्तु शास्त्र में रसोईघर की दिशा से लेकर उसमें उपयोग होने वाले बर्तनों तक के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। इन्हीं में चकला-बेलन से जुड़े भी कई महत्वपूर्ण वास्तु नियम शामिल हैं।
चकला-बेलन को साफ रखना जरूरी
वास्तु मान्यताओं के अनुसार चकला-बेलन को कभी भी गंदा नहीं छोड़ना चाहिए। रोटी बनाने के बाद इसे अच्छी तरह धोकर और सुखाकर ही रखना चाहिए। कहा जाता है कि गंदा चकला-बेलन रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें :
शोर करने वाला चकला-बेलन न इस्तेमाल करें
ऐसा चकला-बेलन जो रोटी बेलते समय ज्यादा आवाज करता हो, उसे शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि इससे घर में तनाव और विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए लकड़ी या पत्थर का मजबूत और संतुलित चकला-बेलन इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है।
इन दिनों में न खरीदें चकला-बेलन
वास्तु के अनुसार मंगलवार और शनिवार को चकला-बेलन खरीदने से बचना चाहिए। वहीं बुधवार और गुरुवार को इसे खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही खरीदते समय यह भी ध्यान रखना चाहिए कि चकला-बेलन कहीं से टेढ़ा या असमान न हो।
ये भी देखें :
रखने का सही तरीका भी जरूरी
चकला-बेलन को कभी उल्टा या खड़ा करके नहीं रखना चाहिए और इसे गीला भी नहीं छोड़ना चाहिए। वास्तु के अनुसार इसे साफ करके ढककर रखना बेहतर माना जाता है। साथ ही रसोईघर के दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में इसे रखना शुभ माना जाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
मेष: दिन शुभ रहेगा...