Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IGNOU : Masters और Bachelors कार्यक्रमों में पुन-पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 January, 2025 तक

January 23, 2025

IGNOU : Masters और Bachelors कार्यक्रमों में पुन-पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 January, 2025 तक

IGNOU : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी, 2025 सत्र के लिए सभी मास्टर्स और स्नातक कार्यक्रमों के ऑनलाइन पुन-पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी मास्टर्स और बैचलर्स कार्यक्रमों में पुन-पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2025 है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इच्छुक आवेदक ऑनलाइन लिंक https://onlinerr.ignou.ac.in/ के माध्यम से जनवरी, 2025 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं जो इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है।

डॉ. भानु प्रताप सिंह ने सूचित किया की जनवरी, 2025 सत्र के लिए सभी उम्मीदवार जो किसी भी इग्नू पाठ्यक्रम में पुन-पंजीकरण करने की योजना बना रहे हैं, वे ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं ताकि उनकी पढ़ाई में कोई ब्रेक न रहे। पुन-पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट (https://onlinerr.ignou.ac.in/) पर खुद को पंजीकृत (यदि पंजीकृत नहीं है) करना है। जबकि जो पहले से पंजीकृत हैं, वे केवल खुद की आईडी-पासवर्ड के साथ लॉगिन कर सकते हैं और जनवरी, 2025 के लिए पुन-पंजीकरण कर सकते हैं।

डॉ. भानु प्रताप सिंह ने सूचित किया की इग्नू के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए शिक्षार्थियों को इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in और क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ की वेबसाइट http://rcchandigarh.ignou.ac.in के साथ संपर्क बनाए रखने की सलाह दी जाती है। विश्वविद्यालय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी के लिए शिक्षार्थी क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ का फेसबुक पेज भी पसंद कर सकते हैं। किसी भी जानकारी या मार्गदर्शन के लिए शिक्षार्थी क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ को [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।यदि किसी विद्यार्थी को किसी भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है तो वह क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ से संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें