Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP Board Result 2026 : खत्म हुआ इंतजार… MP Board ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

April 15, 2026

MP Board Result 2026 : खत्म हुआ इंतजार… MP Board ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतज़ार आज खत्म हो गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषितकर दिए हैं। छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइट mpresults.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं।

76.01% छात्र हुए पास, भोपाल की दो छात्राओं ने किया टॉप

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 12वीं कक्षा का परिणाम 2026 जारी कर दिया है। इस साल परीक्षा में कुल 76.01 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। परिणाम में इस बार छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है।

कुल पास प्रतिशत

बता दें कि जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 12वीं परीक्षा में कुल 76.01% विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें 72.39% छात्र और 79.41% छात्राएं शामिल हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है।

टॉपर्स की सूची में भोपाल का दबदबा

इस साल टॉप रैंक पर भोपाल की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। MPBSE की 12वीं परीक्षा में भोपाल की कुमारी खुशी राय ने कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप स्थान हासिल किया है। उनके साथ ही भोपाल की ही चांदनी विश्वकर्मा ने भी समान अंक प्राप्त कर टॉप रैंक साझा की है। दोनों छात्राओं ने 600 में से 594 अंक हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

बता दें कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में शुरू हुई थीं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक आयोजित की गईं, जो एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलीं। राज्यभर में करीब 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था।

ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट

छात्र अपने परिणाम घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाना होगा:

mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
mpbse.mponline.gov.in

इसके अलावा छात्र डिजिटल प्लेटफॉर्म DigiLocker और MPBSE के मोबाइल ऐप के जरिए भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
“MP Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
कक्षा 10वीं या 12वीं का चयन करें।
रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट जरूर लें।

मार्कशीट में क्या-क्या होगा

जारी होने वाली मार्कशीट में छात्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी, जैसे-

छात्र का नाम
रोल नंबर
माता-पिता का नाम
स्कूल का नाम
विषयवार अंक
कुल अंक और ग्रेड
पास/फेल की स्थिति

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें